वीरनारायण सिंह का सपना था गरीब,किसान और मजदूर खुशहाल रहे – नीलू चंद्रवंशी

वीरनारायण सिंह का सपना था गरीब,किसान और मजदूर खुशहाल रहे – नीलू चंद्रवंशी
कवर्धा:- कबीर क्रांति,,,आज 10 दिसम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी कबिरधाम के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर शहीद वीरनारायण सिंह को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने वीरनारायण के जीवनी को याद करते हुए कहा कि वीरनारायण सिंह का जन्म बलौदा बाजार अंतर्गत सोनाखान में हुआ था।वीरनारायण सिंह उस समय के अपने क्षेत्र के प्रतिष्टित मालगुजार थे।वीरनारायण बचपन से ही साहसी और कर्तव्यनिष्ट थे।युवा अवस्था मे जब सोनाखान क्षेत्र में एक आदमखोर शेर आस पास के गांवों के लोगो को मारने लगा तब वीरनारायण सिंह अकेले अपने घोड़े पर सवार होकर उस आदमकद शेर को अपने तलवार से मार गिराया।नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि वीर नारायण अपने नाम के अनुरूप ही वीर थे।उन्होंने अंग्रेजो से लोहा लि या और और अंग्रेजो के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते हुए कई बार गिरफ्तारी दिया अंग्रेजी इनसे बहुत परेशान हो चुके थे जिसके कारण इन्हें अट्ठारह सौ सत्तावन में रायपुर के जय स्तंभ चौक में भारी भीड़ के सामने फांसी पर लटकाया गया वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं जो निस्वार्थ भाव से पूरे छत्तीसगढ़ के गरीब जनता की शान आदिवासी के लिए बहुत ही संघर्ष किया कार्यक्रम को गिरीश चंद्रवंशी जी प्रशांत परिहार जी सत्येंद्र वर्मा जी लोकेश्वर साहू जी मोहित माहेश्वरी शिव शंकर वर्मा जलेश्वर राजपूत ने भी संबोधित किया कार्यक्रम को मुकेश झारिया जी ने गति देते हुए मोहम्मद अजहर खान को आभार प्रदर्शन करने के लिए आज के कार्यक्रम में नीलकंठ चंद्रवंशी जितेन मानिकपुरी मुकेश झारिया शिव शंकर वर्मा प्रशांत परिहार गिरीश चंद्रवंशी तूकेश्वर साहू अजहर खान ,पांचू कोशरिया,पुरणनाथ योगी,सुशील चंद्रवंशी,जलेश्वर राजपूत,जलेश्वर यादव,कपिल श्रीवास , राजू कुर्रे,टीकम शर्मा,नीरज चंद्रवंशी,मनीष चंद्रवंशी,गोपाल चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




