पुलिस अधीक्षक ने ली जनरल परेड की सलामी किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक ने ली जनरल परेड की सलामी किया निरीक्षण।
दरबार लगाकर अधिकारी/जवानों की सुनी समस्याएं किया तत्काल निराकरण।
कवर्धा,,कर्बीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा आज दिनांक – 05/03/2021 को प्रातः 7:00 बजे न्यू पुलिस लाईन में जनरल परेड की सलामी ली गई इसके उपरान्त परेड में उपस्थित सभी जवानों के द्वारा सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल के द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा के द्वारा परेड मे उपस्थित सभी कर्मचारियों की परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में बेस्ट टर्न आऊट होने पर अधिकारी/कर्मचारियों को ईनाम दिया गया। वाहन शाखा में वाहनों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जिसके उपरांत न्यु पुलिस लाईन में शस्त्रागार, स्टोर शाखा, रीडर शाखा, एमटी शाखा, मोहर्रिर कक्ष का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के पश्चात सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का दरबार लगाया गया। दरबार में उप पुलिस अधीक्षक श्री बी. आर. मंडावी अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र सिंह बेंताल, अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अजीत ओगार, उप पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस तिग्गा बघेल, एवं जिले के थाना/ चौकी से आए निरीक्षक एवं उप निरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक प्रधान आरक्षक तथा अधिक संख्या में आरक्षक व महिला आरक्षक उपस्थित थे
दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग पूर्णता अनुशासित विभाग है, तथा पुलिस के समस्त अधिकारी एवं जवानों को अनुशासन का पालन करते हुए किसी भी ड्यूटी को शांति पूर्ण व्यवस्था बनाकर संपन्न करना चाहिए तथा अनुशासन का परिचय देना चाहिए, परंतु कुछ थानों एवं चौकी से लगातार सुनने में आ रहा हैं की कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी या अन्य स्थानों पर जाने में भिन्न भिन्न प्रकार के बहाने किये जा रहे है, जो बिल्कुल अनुचित है, इस प्रकार का कृत्य मेरे समक्ष आने पर मैं तत्काल इस पर कड़ी कार्यवाही करूंगा कहा गया, साथ ही दरबार में उपस्थित अधिकारी एवं जवानों से यदि किसी प्रकार की विभागीय अथवा अन्य समस्या हो तो उसे बताने कहा गया ताकि उसका तत्काल निराकरण किया जा सके, यदि वरिष्ठ कार्यालय स्तर की कोई समस्या है, तो उसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाये जाने का आश्वासन दिया गया, साथ ही *जिले के ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने कहा गया है, जो सिफारिश के दम पर अब तक नौकरी करते आए हैं* इस प्रकार का कृत्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या है, तो बेझिझक होकर कार्यालय आकर मुझे अवगत करा सकता है, उसकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा परंतु सिफारिश यदि पुलिस विभाग में आता है, तो वह अनुशासनहीनता है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कहा गया है।
दरबार में उपस्थित अधिकारी एवं जवानों को प्रतिदिन स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए योगा अभ्यास व खेल खेलने, व्यायाम करने कहा गया ताकि शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रह सके जिससे बड़ी से बड़ी चुनौती पूर्ण ड्यूटी को आसानी से संपन्न कर सकेंगे एवं अपने परिवार तथा दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया जा सकता है कहा गया।



