कवर्धादुर्ग

भाजयुमो ने सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी का पुतला दहन किया

भाजयुमो ने सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी का पुतला दहन किया
कवर्धा,,, कबीर क्रांति ,,कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज़ ओवर अयोध्या में जिस प्रकार से हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से की है और साथ मे एक और कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी ने सनातन धर्म को लेकर जो कहा कि जय श्रीराम का नारा लगाने वाले निशाचर होते है इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम ने सिग्नल चौक में दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। जिसमें मुख्यरूप से भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह उपस्थित थे। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी हिन्दू विरोधी एजेंडे को लेकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के दो दो वरिष्ठ नेता हिदुत्व और सनातन को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं वह निश्चित रूप से समस्त हिंदुओ के आस्था पर कुठाराघात है। वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने बताया कि कांग्रेस की पाठशाला में हिंदुत्व को आतन्कवाद की संज्ञा दी जाती है,उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सर्टिफाइड आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोकोहरम की तुलना हिंदुत्व से वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने किया है जो देश के सौ करोड़ सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय मे ऐसी हिन्दुविरोधी टिप्पणी बर्दास्त नही किया जाएगा और भाजयुमो इस हिन्दुविरोधी गतिविधियों का पुरजोर विरोध करेगा।
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की अग्रवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि राजपूत,उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता,तुकेश चंद्रवंशी,मंत्री सचिन गुप्ता,अजय ठाकुर, अश्वन साहू, डॉ आंनद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनिल साहू,मीनू साहू,अमित चंद्रवंशी,अमित वर्मा,दीपक ठाकुर,रामचरण साहू,नीलेश चंद्रवंशी,कुलेश्वर मानिकपुरी,धर्मेंद्र चंद्रवंशी,नीलकमल,तोपसिंह,
मुकेश सेन,सागर, प्रकाश, राजेश्वर साहू, जलेश्वर वर्मा सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button