कवर्धा

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन

कवर्धा, कबीर कांति । संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय में दिनांक 26 नवम्बर को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों का पाठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री बी. राम. जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री नरेन्द्र कुमार, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और अन्य समस्त न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगणों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव का पालन करते हुए सुबह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। तत्पश्चात् नालसा एवं सालसा के निर्देशानुसार दोपहर 12 बजे न्याय बंधु एप्प का अनावरण नालसा के द्वारा ऑनलाइन किया गया। जिसमें जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य समस्त न्यायाधीशगण सहित पैनल अधिवक्तागण एवं जिले के तमाम क्षेत्रों में नियुक्त पैरालिगल वालिन्टियर्स ने जुड़कर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button