कबीरधाम पुलिस द्वारा 31 वाॅ सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया दिनांक 11.01.2020 से 17.01.2020 तक जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी कबीरधाम पुलिस हेलमेट रैली निकाल कर आमजनों को हेल्मेट लगाने का दिया सन्देष कवर्धा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. लालउमेद सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अनील कुमार सोनी व उप पुलिस अधीक्षक बी. आर. मण्डावी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक नरेन्द्र साहू द्वारा भारत माता चैक में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से जिलाधीष श्री अवनीष कुमार षरण, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम, वन मण्डलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर एवं वरिष्ठ पत्रकारगण तथा आमजनों के उपस्थिति में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का प्रांरभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों का पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक तथा रक्षित निरीक्षक कबीरधाम द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधीश अवनीश कुमार शरण ने अपने उद्बोधन में उपस्थित आमजनों व बच्चों को संबोधित करते हुये कहे कि सड़क सुरक्षा के दो मुख्य आयाम होते है। जिसमें पहला शासन से आमजन क्या क्या अपेक्षाएं रखते है। सड़क सुरक्षा को लेकर उन उपायों को जानकर समय समय पर हमारे द्वारा सड़क सुरक्षा के अनेक कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जा सके और दूसरा आयाम यह है कि सभी को सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिये। सड़क में स्पीड पर हमेशा नियंत्रण रखना चाहिये। 70 का स्पीड हो या 100 की यदि हमे अपने निर्धारित स्थान में पहंुचना होता है तो जल्दबाजी करने से भी ज्यादा समय का अंतर नहीं होता, इसिलिये कृपया सभी नियंत्रित गति में ही वाहन चलायें, यदि किसी स्थान पर जल्दी जाना हो तो पहले ही निर्धारित स्थान के लिये निकल जायें न कि अंतिम समय में वाहन की गति तेजकर जल्दी पहुंचने का प्रयास करें। इससे वाहन दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही आमतौर पर यह भी देखा जाता है कि कुछ लोगों को वाहन चालन करते समय पान व गुटका खाने की आदत होती है। जो ठीक नहीं है। इस प्रकार के लोग बार बार वाहन का दरवाजा खोलकर बाहर पीक करते है। जिससे पीछे से आ रहे वाहन चालक दरवाजे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इसलिये कृपया एैसा न करें। यातायात नियमों का पालन करना हम सबका कर्तव्य है। यातायात के अधिकारी कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करना चाहिये। यदि दोपहिया वाहन में हो तो हेलमेट का उपयोग अवश्य करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह द्वारा 31वांॅं सड़क सुरक्षा सप्ताह में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं पत्रकारगण तथा उपस्थित आमजन व छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुये अपने उद्बोधन में कहे कि हर वर्ष सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती है। कुछ के अंग भंग हो जाते है। कईयों के परिवार बिखर जाते है। पिछले वर्ष कबीरधाम जिले में ही 135 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई थी। यह आकड़ा बहुत ज्यादा है। यातायात के नियम बड़े ही सरल है। जिसका पालन कर हम सब आसानी से इन दुर्घटनाओं से बच सकते है। ‘‘यातायात का मूल मंत्र है सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’’ इसी को ध्यान में रखते हुये प्रतिवर्ष पुलिस द्वारा जिले भर में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसमें सप्ताह भर अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य यातायात पुलिस द्वारा किया जाता है, ताकि यातायात व्यवस्थित व सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जा सके। आमतौर पर देखा जाता है कि सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हेलमेट न पहनने से होती है। इसलिये आप सभी हेलमेट का उपयोग अवश्य करें तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग आवष्यक रूप से करना चाहिये। एक सप्ताह तक चलने वाले यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देष्य सिर्फ कार्यवाही करना नही है बल्कि इसका मूल उद्देष्य यातायात के प्रति जागरूकता लाना है । आप स्वयं यातायात नियम का पालन करें तथा अपने आस पास के लोगों को भी यातायात नियम की जानकारी दे। पुलिस फेसबुक, वाॅटसअप, मीडिया आदि के माध्यमों से यातायात नियमों की जानकारी निरंतर आम जनता तक पहुचा रही है। यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत चैक चैराहों, हाट बाजार, षहर व गांव के स्कूलों में यातायात की टीम द्वारा लगातार जाकर यातायात नियमों की जानकारी दिया जायेगा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं पाम्पलेट तथा रात्रि में होने वाले दुर्घनाओं से आम नागरिकों को बचाने सायकलों एवं चार पहिया वाहनों के पीछे भी रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया जायेगा। जिससे वाहन के पीछे चल रहे वाहन चालक को सामने आसानी से दिख सके कहा गया। जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम द्वारा अपने उद्बोधन में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुये कहे कि डर के आगे जीत है वाला स्लोगन सड़क पर फालो न करें। सड़क पर सम्हल कर नियमों का पालन कर चलने मे ही जीत है। यातायात द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं से बचने कहा गया। वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुये अपने उद्बोधन में कहे कि यदि हम किसी भी व्यक्ति को सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त देखें तो उसे नजरअंदाज न करें बल्कि उनकी मदद कर निष्चित ही किसी की जान बचायी जा सकती है। यदि आप खुद उनकी मदद न कर पायें तो पुलिस को व एम्बुलेंस को बुलाकर भी उनकी मदद आसानी से कर सकते है। आमतौर पर दुर्घटना होने के बाद भी व्यक्ति की उचित उपचार न होने से या अस्पताल न पहंुच पाने से मृत्यु हो जाती है, इसलिये दुर्घटना में घायलों की मदद अवष्य करें तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई है कि पूर्व वर्ष में 135 मौंते सड़क दुर्घटनाओं में हुई है। जो सिर में गंभीर चोंट आने से हुई है। उन्होने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। 2020 में यह आकड़ा षून्य हो जाये ऐसी उम्मीद के साथ वन विभाग के द्वारा 135 हेलमेट कबीरधाम पुलिस को निषुल्क वितरण करने हेतु प्रदान करने कहा गया तथा यातायात नियमों का पालन हम सबको करना चाहिये । कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के द्वारा आभार व्यक्त कर मोटर सायकल में हेलमेट रैली निकाली गई जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा रैली में षामिल होकर आमजनों को हेलमेट लगाने के लिये जागरूक करने के उद्देष्य से भारत माता चैंक से प्रारंभ कर नगर भ्रमण करते हुये करपात्री स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी, प्रषिक्षु डीएसपी नेहा पवार एवं निमितेष सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, वरिष्ठ पत्रकारगण, यातायात प्रभारी नरेन्द्र साहू एवं समस्त यातायात स्टाप, स्कुली बच्चे, फोर्स एकेडमिक के Spread the love Post navigation थाना बोड़ला द्वारा अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही पदभार ग्रहण समारोह