कवर्धा
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर निषाद जिले के प्रवास पर

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर निषाद जिले के प्रवास पर
कवर्धा, कबीर कांति । छत्तीसगढ़ शासन के मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर निषाद एक और 2 दिसबंर को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगें। श्री निषाद बोर्ड के निर्देशों के अंतर्गत मछुआरों को शासन के कल्याणकारी योजनाओं से लाभन्वित, सामग्री वितरण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री निषाद 2 दिसंबर सुबह 11 बजे कबीरधाम जिले के मछुआ सम्मेलन एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। कार्यक्रम के बाद मत्स्किय महाविद्यालय के डीन से मुलाकात कर 3 दिसंबर को मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे।



