बालोद बालोद नगर पालिका के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले जल आवर्धन योजना अब मैदान तक पहुंच चुकी है और पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू हो चुका है नगर पालिका के जल कार्य विभाग के सभापति ने बताया कि नगर में 3 हजार नल कनेक्शन शिफ्टिंग का लक्ष्य रखा गया है जिसका कार्य प्रगति पर हैआपको बता दे की जल आवर्धन योजना जो कि काफी दिनों से अधर में थी जो कि अब धरातल पर पहुंच चुकी है सभापति योगराज भारती द्वारा नगर में घूम घूम कर पाइप लाइं शिफ्टिंग कराया जा रहा है पाइप लाइन शिफ्टिंग की लागत लगभग डेढ़ करोड़ बताया जा रहा है। जल आवर्धन योजना के तहत तांदुला जलाशय से नगर पालिका क्षेत्र में फिल्टर प्लांट के माध्यम से शुद्ध जल हितग्राहियों को दिया जाएगा इसमें पाइप लाइन विस्तार आदि कार्य शामिल हैं इस योजना के आने से गर्मी के दिनों में पानी कि समस्या नहीं रहेगी और गंदे पानी से शहर वासियों को निजात मिल पाएगा जल कार्य विभाग के सभापति ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा के मंशा के अनुरूप हम इस कार्य में तेजी लाने प्रयासरत हैं उनका मंशा है कि शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मिल पाए। बिजली विभाग का काम हो गया है पूरा संपवेल से लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक बिजली लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। संपवेल के पास ट्रांसफार्मर भी लगाया जा चुका है जिसके जरिए बिजली पैदा करके संपवेल के पानी को पाइप लाइन के जरिए वाटर फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, जहां से पानी शुद्घ होकर टंकी और नलों के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचेगा। गर्मी से पहले मिल जाएगा पानी नगर पालिका सभापति योगराज भारती ने दावा किया कि इस साल आने वाली गर्मी के पहले लोगों को साफ और पर्याप्त पानी मिलना लग जाएगा। जल आवर्धन योजना का काम अंतिम चरण पर आ चुका है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम हो चुका है। वहां मशीनें लगाई जा रही है। संपवेल का काम अंतिम चरण पर है। पाइप लाइन का विस्तार भी चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है इस साल गर्मी शुरू होने के पहले ही जल आवर्धन योजना का उद्घाटन हो जाएगा और लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की आस नगर पालिका प्रशासन की अनूठी पहल से शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की आस बंधी है। इस योजना की कई वर्षों से प्रतीक्षा हो रही थी, वह अब पूर्णता की ओर है। यह शहर का ज्वलंत समस्या है और इसी समस्या के निराकरण ने भी नगर पालिका चुनाव को प्रभावित किया। कभी कई प्रत्याशियों ने जल आवर्धन योजना को ही मुद्दा बनाया और इसके लिए अपने पिछले कार्यकाल में भी प्रयास किया था, जिसके दोबारा चुनाव जीत कर आए हैं। Spread the love Post navigation बालोद जिले के स्काउट-गाइड्स ने किया कमाल राज्य पुरस्कार में मिला पहला स्थान महामहिम राज्यपाल के करकमलों स्काउट-गाइड हुए पुरस्कृत जिलाअध्यक्ष सुभाष पुसतकर और जिला शिक्षाधिकारी को भी मिला सम्मान बारदाने की कमी से कई दिनों से धान खरीदी केंद्र बंद नाराज किसानों ने किया चक्का जाम