बालोद

जिन देश के चुनिंदा देश वितरकों से पेट्रोलियम मंत्री ने की चर्चा उनमें बालोद से पल्लवी टावरी भी

जिन देश के चुनिंदा देश वितरकों से पेट्रोलियम मंत्री ने की चर्चा उनमें बालोद से पल्लवी टावरी भी

फुरकान खान
बालोद-कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लॉक डाउन जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने शासन प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है इसमें गैस वितरकों का भी अहम योगदान है ऐसे में देश के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रमुख प्रमुख गैस वितरकों से चर्चा की और हालचाल जाना इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार-विमर्श भी किया इसमें बालोद नगर की इंडेन गैस की प्रोवाइडर पल्लवी टावरी भी मौजूद रहे उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से अपने विचार साझा किए बालोद के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि केंद्रीय मंत्री यहां की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं साथ ही एक कुशल गैस वितरक के रूप में विख्यात पल्लवी टावरी से भी चर्चा किए।
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच लॉक डाउन की विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को फ्री रिफिल उपलब्ध कराने तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा देश के चुनिन्दा वितरकों से विचार विमर्श किया इस चर्चा में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए गोविन्द इण्डेन की प्रोपराइटर श्रीमती पल्लवी टावरी ने अपने विचार साझा किये।

Spread the love

Related Articles

Back to top button