
: बालोद के बियर बार पर बिना लायशेंस चल रही शराब की अवैध बिक्री…..
बालोद,अनीश राजपूत
बालोद-भाजपा की सरकार ने नेशनल हाइवे के सभी मदिरा दुकान व बार को नेशनल हाइवे से 500 मीटर दूर रहने के निर्देश देते हुए सभी मदिरा दुकान को सरकारी कर दिया गया था और कांग्रेस की सरकार आने के बाद बियर बारों को फिर से शुरू कर दीया गया.बार को “फॉरेन लिकर 2” का लयसेंश दिया गया है जिसमे वह सिर्फ बियर
बेच सकते है। अगर बार को “फॉरेन लिकर 3” का लाइसेंस दिया जाता तभी वह शराब बेच सकता है मगर यहां तो नियमो को ठेंगा दिखाते
हुए धल्लड़े से शराब की बिक्री बार संचालक द्वारा की जा रही है शराब को दूसरे रूम पर रखा जाता है ताकि कोई अधिकारी आये तो उसे सिर्फ बियर ही नजर आए।
बार को बियर बेचने का लाइसेंस दिया गया है अगर ऐसा है कि वहा शराब की बिक्री हो रही है तो हमारी टीम द्वारा जांच कराई जाएगी अगर वहा शराब पाया जाएगा तो उसके खिलाफ करवाही की जाएगा।
जे आर मंडावी
आबकारी अधिकारी बालोद




