छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के *नियाय पाती अभियान* ने रंग लाया। सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को भी मिलेगा तृतीय समयमान वेतनमान।
कवर्धा,,फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं कवर्धा जिला अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से, हजारों की संख्या में शिक्षकों ने हस्तलिखित पोस्टकार्ड लिखा है। मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री एवं प्रमुख सचिव शिक्षा को पोस्टकार्ड लिखकर,शिक्षकों ने समस्त शिक्षक संवर्गों के पदों पर पदोन्नति एवं सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान देने 20 अगस्त से नियाय पाती लिखना प्रारम्भ किया था,जोकि आज पर्यन्त जारी है।
उन्होंने बताया कि राज्यव्यापी नियाय पाती अभियान के द्वितीय चरण में जिला कलेक्टर के माध्यम से 9 सितंबर को ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने जानकारी दिया कि राज्य शासन ने,राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों को प्रथम एवं द्वितीय समयमान वेतनमान का आदेश 28 अप्रैल 2008 तथा तृतीय समयमान वेतनमान लाभ देने का आदेश 8 अगस्त 2018 को जारी किया था। लेकिन सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को इसका लाभ नही मिला था।
उन्होंने बताया कि नियाय पाती अभियान के कारण अंततः शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिला शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालयों में यह सूची उपलब्ध है। क्योंकि 20 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले अधिकांश सहायक शिक्षक ही 30 वर्ष सेवा पूर्ण किये हैं।भले ही पदोन्नति पाकर वे प्रधानपाठक प्राथमिक अथवा उच्च वर्ग शिक्षक अथवा प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक अथवा व्याख्याता के पद पर वर्तमान में कार्यरत हैं।

 

Spread the love

You missed