कवर्धा

गोधन न्याय योजना में गोबर खरादी नही करने वाले सचिवो के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

शासन के महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही बरतने पर सीईओ जिला पंचायत ने दिए कारवाही के निर्देश

गोधन न्याय योजना में गोबर खरादी नही करने वाले सचिवो के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

शासन के महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही बरतने पर सीईओ जिला पंचायत ने दिए कारवाही के निर्देश

कवर्धा, डी एन योगी

कवर्धा,,। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  संदीप कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना बैठक लेकर गहन समीक्षा की। उन्होंने गोठान ने गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण और विक्रय के संबंध में जानकारी ली। सीईओ  अग्रवाल ने गोबर नही खरीदने वाले गोठानो पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
बैठक में सीईओ  अग्रवाल ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को कहा की ग्राम पंचायतों के गौठानो में शासन के दिशा निर्देश अनुसार गोबर खरीदी नहीं करने वाले ग्राम पंचायत सचिवो एवं संबंधित के विरोध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत एवं योजना से जुड़े कर्मचारियों की समीक्षा करते हुए कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे ग्राम पंचायत जहां पर गोबर खरीदी नहीं की जा रही है या फिर मानक मात्रा से कम किया जा रहा है, उन ग्राम पंचायतों में योजना का लाभ हितग्राहियों को नही मिलने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि आज जिला पंचायत के सभाकक्ष भवन में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने सचिवों पर कार्रवाई की बात की है। विशेष रूप से जनपद पंचायत स.लोहारा के ग्राम पंचायत खोलवा,बिसाटोला, सूरजपुर ह, मजगांव जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत शीतल पानी, लरबक्की जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत पेंड्रीकल के गौठान में गोबर खरीदी में प्रगति नहीं लाया जा रहा है जिस पर कार्रवाई की बात की गई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button