*अपील* सम्मानीय किसान भाइयों सादर अभिवादन,,,,,,जिला अध्यक्ष रा,प,सं,छ,ग, कवर्धा,,प्रदेश में covid19 का संक्रमण बढ़ते जा रहा है।विगत एक माह से पटवारी साथियों द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्य गिरदावरी और भुइँया सॉफ्टवेयर में फसल प्रविष्टि का कार्य किया गया है।साथ ही आपदा प्रबंधन में भी अतिवृष्टि बाढ़ आदि में भी अपना दायित्व निर्वहन किये हैं। प्रदेश भर में संक्रमण की स्थिति के बावजूद पटवारी साथियों ने जनता के बीच रहकर अपना दायित्व निभाया है।उसके पूर्व भी कोविड19 से सम्बंधित अधिकारी द्वारा दिये गए ड्यूटी आदेशो का भी पालन किया गया है।वर्तमान में प्रदेश में 70 से अधिक पटवारी साथी संक्रमित हो चुके हैं तथा 2 साथियों की मौत भी हो चुकी है।ऐसी गम्भीर स्थिति को देखते हुए राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आव्हान अनुसार प्रदेश के समस्त पटवारी दिनांक 23/09/20 से दिनांक 05/10/20 तक 14 दिनों के लिये होम आइसोलेशन में रहेंगे।अतः आप सभी से निवेदन है अति आवश्यक कार्य होने पर ही अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क करे अन्यथा 14 दिनों के बाद अपना कार्य करवाये। वर्तमान में महत्वपूर्ण कार्य धान पंजीयन का है। शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी कार्य पूर्ण कर भुइँया वेबसाइट में फसल प्रविष्टि कर दिया है। जिसका प्रकाशन कार्य 21 सितंबर से किया जाकर 28 सितंबर तक दावा आपत्ति लिया जाना है।तथा 7 अक्टूबर तक प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण किया जाना है। बहुत से ग्रामो में प्रकाशन किया जा चुका है।जिन ग्रामो में प्रकाशन नही हो पाया है वह भुइँया के वेबसाइट में नागरिक सुविधा का उपयोग कर फसल प्रविष्टि की स्थिति देख सकते हैं।यदि त्रुटि हो तो तहसील कार्यालय में अपना दावा आपत्ति दर्ज कर सकते है। 7 तक दावा आपत्ति का निराकरण करने उपरांत धान पंजीयन का कार्य किया जाएगा। पूर्व से पंजीकृत किसानों को जिनका कुल रकबा यथावत है उन्हें पटवारी तक आने की आवश्यकता नहीं है।वे अपना फसल की स्थिति(धान का रकबा) ऑनलाइन भुइयाँ वेबसाइट में चेक कर सकते हैं। नवीन पंजीयन अथवा संशोधन से संबंधित किसान ही पंजीयन हेतु संपर्क करेंगे।। असुविधा के लिए खेद है। घर में रहे सुरक्षित रहे। विनीत जिला अध्यक्ष रा. प. सं.छ. ग. जिला कबीरधाम Spread the love Post navigation छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के *नियाय पाती अभियान* ने रंग लाया। सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को भी मिलेगा तृतीय समयमान वेतनमान कबीरधाम-पंडरिया :- नए कोविंड सेंटर की मांग का मुद्दा गहराया जे.सी.सी.जे जिलाध्यक्ष ने की पुनः मांग जल्द बनाया जाए सर्व स्वास्थ सुविधायुक्त नया कोविड सेंटर :- आनंद सिंह