सुतियापाट में राजा खड़गराज सिंह ने की पूजा-अर्चना** अल्पवर्षा और फसलों में बीमारी से परेशान किसानों ने अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना की** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट सहसपुर लोहारा। अल्पवर्षा और फसलों में लग रही विभिन्न बीमारियों से वनांचल के किसान परेशान हैं। धान की फसल में पर्याप्त पानी नहीं गिरने से पौधों की वृद्धि प्रभावित हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और फसल की खुशहाली की कामना को लेकर सुतियापाट देवस्थल में सामूहिक पूजा-अर्चना का निर्णय लिया। इसी क्रम में राजपरिवार सहसपुर लोहारा के राजा खड़गराज कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया। ग्राम कटंगी में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राजा खड़गराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण उनका परिवार हैं और उनकी तकलीफ उनकी अपनी तकलीफ है। उन्होंने ग्रामीणों के निर्णय का सम्मान करते हुए सुतियापाट में पूजा-अर्चना में शामिल होने की बात कही। राजा ने ग्रामीणों से ग्राम देवताओं की पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करने का आग्रह करते हुए कहा कि अपनी परंपराओं और ग्राम देवताओं के प्रति आस्था बनाए रखना जरूरी है। इसके बाद राजा खड़गराज सिंह एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने सुतियापाट पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान अच्छी वर्षा, अच्छी फसल तथा क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद राजा खड़गराज सिंह ने ग्रामीणों के बीच सहजता से बैठकर उनका हालचाल जाना। उनके आत्मीय व्यवहार से ग्रामीणों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास और अधिक बढ़ा। संपादक डी एन योगी

सुतियापाट में राजा खड़गराज सिंह ने की पूजा-अर्चना**
अल्पवर्षा और फसलों में बीमारी से परेशान किसानों ने अच्छी बारिश एवं खुशहाली की कामना की**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
सहसपुर लोहारा। अल्पवर्षा और फसलों में लग रही विभिन्न बीमारियों से वनांचल के किसान परेशान हैं। धान की फसल में पर्याप्त पानी नहीं गिरने से पौधों की वृद्धि प्रभावित हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और फसल की खुशहाली की कामना को लेकर सुतियापाट देवस्थल में सामूहिक पूजा-अर्चना का निर्णय लिया।
इसी क्रम में राजपरिवार सहसपुर लोहारा के राजा खड़गराज कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया। ग्राम कटंगी में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राजा खड़गराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण उनका परिवार हैं और उनकी तकलीफ उनकी अपनी तकलीफ है। उन्होंने ग्रामीणों के निर्णय का सम्मान करते हुए सुतियापाट में पूजा-अर्चना में शामिल होने की बात कही।
राजा ने ग्रामीणों से ग्राम देवताओं की पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करने का आग्रह करते हुए कहा कि अपनी परंपराओं और ग्राम देवताओं के प्रति आस्था बनाए रखना जरूरी है।
इसके बाद राजा खड़गराज सिंह एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने सुतियापाट पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान अच्छी वर्षा, अच्छी फसल तथा क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की गई।
पूजा के बाद राजा खड़गराज सिंह ने ग्रामीणों के बीच सहजता से बैठकर उनका हालचाल जाना। उनके आत्मीय व्यवहार से ग्रामीणों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास और अधिक बढ़ा।
संपादक डी एन योगी




