कवर्धा

कबीरधाम जिले में गुरूवार को कोरोना वायरस के 10 पॉजिटिव मरीज मिले

कबीरधाम जिले में गुरूवार को कोरोना वायरस के 10 पॉजिटिव मरीज मिले
कवर्धा,। एम्स रायपुर द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर कबीरधाम जिले में आज गुरूवार को कोरोना वायरस कोविड-19 से 10 नए संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की गई है। इसमें सात पुरूष और तीन महिला शामिल है।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के ग्राम पंचायत तारो में पांच व्यक्ति संक्रमित मिले है। सभी प्रवासी श्रमिक है। हाल ही में महाराष्ट्र से वापस लौटे थे। खैरबना कला में दो व्यक्तियों की पहचान की गई है। दोनो को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम क्वांरेंटाइन पर रखा गया था। खडौदाखुर्द में स्थानीय दो व्यापारियों में कोरोना पॉजेटिव मिले है। एक कपड़ा व्यापारी है दूसरे का राशन दुकान है। इसी प्रकार ग्राम बरहठ्ठी में एक कोरोना पॉजेटिव मिले है, वह प्रवासी श्रमिक है। लखनउ, उत्तर प्रदेश से वापस आया है। जिला सर्विलेस अधिकारी डॉ. गौरव सिंह परिहार ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों में जिला सर्विलेंस की टीम पहुंचकर संक्रमित व्यक्तियों के प्रायमरी संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button