स्थानीय सदस्यों ने जनपद पंचायत में कमीशनखोरी का खुला खेल चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को केवल “मूकदर्शक” बनाकर रखा गया है।

 जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि

 प्रभारी सीईओ शिवकुमार साहु एवं

 प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी

को तत्काल हटाया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का संचालन पारदर्शी और सही तरीके से हो सके।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ 

 देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में अव्यवस्था का आरोप, जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

कवर्धा जिले के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप है कि प्रभारी सीईओ शिवकुमार साहु एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी के भरोसे पूरा तंत्र चल रहा है, जिसके कारण पीएम आवास, जनमन आवास, मनरेगा सहित विभिन्न निर्माण कार्य भगवान भरोसे संचालित हो रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से सामान्य सभा आयोजित नहीं की गई, जिससे विकास कार्यों पर चर्चा और पारदर्शिता पूरी तरह प्रभावित हो रही है। आरोप यह भी है कि बिना जनप्रतिनिधियों की सहमति और चर्चा के मनमाने तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं।

स्थानीय सदस्यों ने जनपद पंचायत में कमीशनखोरी का खुला खेल चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को केवल “मूकदर्शक” बनाकर रखा गया है।

जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि

प्रभारी सीईओ शिवकुमार साहु एवं

प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी

को तत्काल हटाया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का संचालन पारदर्शी और सही तरीके से हो सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

कबीर क्रांति न्यूज़

डी एन योगी, संपादक

Spread the love

You missed