कलमकार की खोज 2020 में युवा गीतकार प्रेमिश शर्मा का चयन

कलमकार की खोज 2020 में युवा गीतकार प्रेमिश शर्मा का चयन
कवर्धा,,,डी एन योगी कबीर क्रांति,9425558295
कवर्धा,,,,प्रदेश की प्रमुख सामाजिक व साहित्यिक संस्था श्री साईंनाथ फाउंडेशन के द्वारा प्रदेश के श्रेष्ठ प्रतिभाओं को खोज कर उनकी रचना प्रतिभा को आगे लाने एक वृहद साहित्यिक आयोजन किया गया,आयोजन की सारी गतिविधियां ऑनलाइन की गयी, ताकि यह सन्देश जाए की किसी की आपदा की स्थिति में हमे वैकल्पिक व्यवस्थाओ की ओर बढ़ना चाहिए,
जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत साहित्यकारों को अपनी स्वरचित रचना का काव्यपाठ करते हुए वीडियो बनाकर श्री साईंनाथ फाउंडेशन को भेजना था।
प्रदेश के ही वरिष्ठ साहित्यकारों की एक चयन समिति द्वारा प्राप्त हुए प्रदेश भर के वीडियो में से वरिष्ठ वर्ग हेतु 22 व कनिष्ठ वर्ग हेतु 30 लोगों का चयन फाइनल हेतु किया गया है।
विदित हो कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण पश्चात् शासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए फाइनल कार्यक्रम का आयोजन होना है,जहाँ पुनः प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं को आमंत्रित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
उक्त आयोजन में जिला कबीरधाम के होनहार युवा गीतकार प्रेमिश शर्मा “अमित” का चयन फाइनल प्रतियोगिता हेतु हुआ है।प्रेमिश लगातर लोकसंस्कृति और जीवनदर्शन में अपनी गीतों को रचना प्रस्तुति विभिन्न स्थानों में कर चुके है, इस उपलब्धि पर जिला कबीरधाम के वरिष्ठ साहित्यकार,परिवारिक सदस्य व मित्रगण ने उन्हें बधाइयाँ प्रेषित कर उनके उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की कामना की है।



