कवर्धा

थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पुलिस ने धर दबोचा आरोपीयो के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 1220 रूपये जप्त किया

थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)
सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पुलिस ने धर दबोचा आरोपीयो के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी रकम 1220 रूपये जप्त किया
कवर्धा ,,पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी , उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन मे जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी थाना/ चौकी क्षेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा जैसे कृत अगर हो रहे हैं तो तत्काल उस पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अनिल शर्मा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लोहारा पुलिस की कार्यवाही दो अलग अलग प्रकरण मे मुखबीर की सुचना पर दिनांक 24-06-20 को ग्राम बचेडी बाजार चौक मे आरोपी रकिबखान पिता असरफ खान उम 30 साल साकिन बचेडी के पास से एक नग सट्टा पट्टी व डाट पेन और नगदी रकम 710 रूपये एंव ग्राम बिडोरा चौक मे आरोपी शिशुपाल चंदेल पिता रामलुभावन चंदेल उम 28 साल को बिडोरा चौक के पास रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते पकडा गया व उसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी एक पेन व नगदी रकम 510 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीगणो के विरूध्द थाना स 0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 78 / 20,79 / 20 धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट का कार्यवाही किया ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button