कवर्धा

पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कल

पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कल

कवर्धा,,केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है । इसे लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढी के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस कवर्धा द्वारा कल एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा ।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी ने बताया कि पूरा देश करोना महामारी से जूझ रहा है इसके बावजूद मोदी सरकार लगातार गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक भार डाल रही है। सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया है की सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए जिला कांग्रेस भवन के सामने सिंगलन चौक के पास प्रदर्शन किया जाएगा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button