कवर्धा

अलग-अलग मांगों के समर्थन में प्रदेश के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन 21 जून को

अलग-अलग मांगों के समर्थन में प्रदेश के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन 21 जून को

– पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांग हेतु देशव्यापी पोस्टर बैनर लेकर करेंगे प्रदर्शन।
– कर्मचारी विरोधी स्थानीय आदेशों का भी करेंगे विरोध।

रायपुर* पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी रावत के मार्गदर्शन अनुसार प्रदेश के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 21 जून को पुरानी पेंशन की बहाली की मांग हेतु देशव्यापी पोस्टर बैनर प्रदर्शन किया जाएगा। छग में पुरानी पेंशन की मांग के साथ स्थानीय आदेश का भी विरोध दर्ज किया जायेगा। जिसमें प्रदेश के समस्त कर्मचारियों का जुलाई माह में लगने वाले वार्षिक वेतनवृद्धि पर छग शासन द्वारा रोक लगाई गई है, उपरोक्त आदेश को वापस लेने की मांग भी इस प्रदर्शन में सम्मलित होगा।
पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा छग के प्रदेश संयोजक व शालेय संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि छग ने अभी तक केंद्रीय वेतनमान नही दिया है। इसके कारण शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के वेतन में भारी विसंगति व्याप्त है। जिसे दूर करने के लिए लगातार मांग किया जाता रहा है। पुरानी पेंशन बहाली के अलावा यह मांग भी 21 जून को होने वाले पुरानी पेंशन देशव्यापी पोस्टर बैनर प्रदर्शन का अहम हिस्सा होगा।
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन, वार्षिक वेतनवृद्धि कटौती आदेश वापसी, वेतन विसंगति दूर करने मांग का यह पोस्टर प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी अधिकारी 21 जून को समस्त सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भेज कर अपनी मांग को बुलंद करेंगे। साथ ही संगठन स्तर पर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिसे सफल करने के लिए पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की पूरी टीम के साथ संयुक्त रणनीति भी बनाई जाएगी।
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि शिक्षकों, अधिकारियों व समस्त कर्मचारियों के हित में यह प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश के समस्त शिक्षकों से अपील किया गया है कि अपनी इन मांगों को 21 जून को मुखर कर इस देशव्यापी प्रदर्शन में सम्मलित होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button