कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिए जिला अध्यक्ष को सी.एम.कोष के लिए एक लाख पचास हजार रु की सहायता राशि रेंगाखार वानांचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.50 लाख रु – नीलू चंद्रवंशी कवर्धा – वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल ब्लॉक के ग्राम पंडरिया मे श्री प्रभाती मरकाम अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में *अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम नीलू चंद्रवंशी,* जागृत दास जी,ग्राम पंचायत पंडरिया के सरपंच श्रीमती धुर्वे जी, ब्लॉक अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी रेंगाखार तानसेन चौधरी,लेखराम पंचेश्वर व वनांचल के 5 सेक्टर के सभी कार्यकर्ता के उपस्थिति में कोविड 19 कोरोना वायरस महामारी से पीड़ितों के मदद हेतु सहायता राशि की संदर्भ मे बैठक आहूत किया गया वनांचल के आवश्यक बैठक मे उपस्थित समस्त कार्यर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि सर्वप्रथम मैं रेंगाखार जंगल के सभी कार्यकर्ता को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं कि आप लोगो ने कोरोना वायरस महामारी की इस संकट की घड़ी मे मुख्यमंत्री राहत कोष में लगभग एक लाख पचास हजार रुपये स्वेच्छा से सभी कार्यकर्ता ने जमा किये हैं रेंगाखार जंगल के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जिला कांग्रेस कमेटी आप लोगो का दिल से अभिनदंन करती है, आज रेंगाखार जंगल के कार्यकर्ता के एकजुटता से हमारे *केबिनेट मंत्री मो,अकबर भैया* की नेतृत्व की परिचय दिखाई दे रहा इसी लिए मो अकबर भाई जी का पूरे प्रदेश में अलग पहचान है माननीय मंत्री जी का निर्देश है कि वनांचल क्षेत्र के सभी कांग्रेस पार्टी की कार्यकरता इस संकट की घड़ी में अपने अपने सेक्टर की, बूथ की पूरी ध्यान रखे, नजर रखे बाहर से आये प्रवासी मजदूर की किसी भी प्रकार की समस्या न हो, क्वरेन्टाईन सेंटर में सभी प्रकार की मलभुत सविधा उपलब्ध कराए,औऱ शासन की सभी दिशा निर्देश की पालन कराते हुए अपने अपने ग्राम एवँ बूथ को सुरक्षित रखने का प्रयास करें,, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस प्रभाती मरकाम जी।ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में आप सभी कार्यकर्ताओं ने जो सहयोग राशि दिए उसी राशि से हमारे *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति सोनिया गांधी जी* ने पूरे देश भर के मजदूरो को उनके ट्रेन की टिकिट का किराया देकर मजदूरो को उनके घर तक पहुचने का पुनीत कार्य किया है आप लोगों का सहयाता राशि गरीब मजदूरों का काम आ रहा है। वही अध्यक्ष जिला कांग्रेस *नीलू चन्द्रवंशी* ने ग्राम पंचायत पंडरिया के नवीन *खाद्य गोदाम का रिबन काटकर उद्घाटन* कर वनांचल ग्राम पंडरिया के कृषक बन्धुओं को खाद्य गोदाम की सौगत दी है Spread the love Post navigation बोड़ला ब्लाक में शिक्षक प्रतिदिन कर रहे ऑनलाइन कक्षा का संचालन, घर बैठे पढ़ रहे हैं बच्चे अलग-अलग मांगों के समर्थन में प्रदेश के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन 21 जून को