कोरोना वायरस के संकट की इस दौर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की संजीवनी है मनरेगा- संभाग आयुक्त श्री जीआर चुरेन्द्र

संभाग आयुक्त ने कवर्धा पहुंचकर करोनो वायरस के रोकथाम,नियंत्रण और रोजगार मूलक कार्यों की समीक्षा की

कबीर क्रांति कवर्धा रायपुर-दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री जीआर चुरेन्द्र गुरूवार को देर शाम कबीरधाम जिले पहुंच कर कोरोना वायरस के रोकथाम, नियंत्रण और इसके संक्रमण के बचाव के उपायों की समीक्षा की। उन्होने जिला कार्यालय में वीडिया कांफे्रेसिंग के माध्यम से जिले के कवर्धा, बोडला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत के अधिकारियों, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कोरोनो वायरस के नियंत्रण व रोकथाम, मनरेगा के कार्यों, खाद्-बीज के अग्रिम उठाव व भण्डारण, पोधा रोपण, तथा राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा की। वीडियों काफे्रेसिंग में कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, वन मंडला अधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर श्री जेके धु्रव, अपर कलेक्टर श्री ओपी सिंह, एवं स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।

संभाग आयुक्त श्री चुरेन्द्र ने कहा कि कोरोन वायरस एक राष्ट्रीय वैश्विक माहमारी है। इस संकट के दौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से राज्य के लाखों प्रवासी श्रमिक की सकुशल वापसी संभव हो सकी है। उन्होने कहा कि सभी श्रमिकों को क्वारेटाईन पर ही रखे। श्रमिकों की स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा सर्दी,खासी, बुखार वाले व्यक्तियों की अलग से स्क्रीनिंग कराते हुए ऐसे व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेंजे। जब तक संबंधित क्वारेटाईन सेन्टरों से भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक 14 दिनों की अवधि पूरा करने वाले अन्य व्यक्तियों को भी क्वारेटाईन में रखे। प्रवासी श्रमिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी ना हो इसके विशेष ख्याल रखें और विशेष निगरानी भी रखी जाएं। क्वारेटाईन केन्द्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कठोरता से कराए।

उन्होने महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी के तहत वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न इस विकट परिस्थितियों में तथा इस संकट के दौर में ग्रमीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने तथा ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को पुर्नजीवित करने में मनरेगा योजना संजीवनी की तरह काम किया है। उन्होने इस योजना के तहत ग्राम सभा के अनुमोदन से अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्यों की स्वीकृति और ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए। उन्होने आगामी वर्षा काल में जिले में होने वाले वृहद पोेधा रोपण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिले के मनरेगा के तहत जितने की नवीन तालाब निर्मार्ण, डबरी निर्माण तथा गहरी करण,मिट्ी मुरूम सड़क कार्य किए गए है, ऐसे स्थलों पर जहां पोेधा रोपण किया जा सकता है ऐसे स्थलांे पर पहले पौधा रोपण कराए। उन्होने जिले के सभी आश्रम-छात्रावास,स्कूल तथा अन्य शाासकीय भवनों के आसपस खाली भूण्खडों पर भी पौधा रोपण करने के निर्देश दिए है। उन्होने गौठान तथा चारागाह के आसपास भी पोैधा रोपण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
संभाग आयुक्त श्री चुरेन्द्र ने राजस्व विभाग के काम-काम की समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फिल्ड भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी निराकरण की दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों को भूमि सीमांकन,बटांकन सहित अन्य कार्यों का समय पर करने के भी निर्देश दिए। उन्होने पंचायत स्तर पर सार्वजनिक उपयोग के स्थलों पर जहां स्थानीय व्यक्तियांें के द्वारा अतिक्रमण किया गया है, ऐसे स्थलो को ग्राम सभा के प्रस्ताव पारित कराते हुए अतिक्रमण स्थलों को मुक्त करने के विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश् दिए है। उन्होने अनुविभाग स्तर पर सप्ताहित समीक्षा बैठक कर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, हिताग्रही मूलक योजाओं की समीक्षा करने तथा पात्र व्यक्तियों तक योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़