रायपुर-दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र ने आज देर रात कबीरधाम जिले के क्वारेन्टीन सेंटर का निरीक्षण किया

कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने आईसोलेशन सेंटर पहुच कर उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौटे व्यक्तियों से भी मिले

*क्वारेन्टीन सेंटर पर खेल-कूद की सामग्री और अच्छी-अच्छी प्रेणादायक पुस्तकें भी रखने के निर्देश दिए

प्रवासी श्रमिकों का हालचाल जाना और व्यवस्था प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

कवर्धा,  रायपुर-दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र ने आज गुरुवार को देर रात कबीरधाम जिले के भागुटोला और कन्या शिक्षा परिसर “क्वारेन्टीन सेंटर” का निरीक्षण किया। उन्होंने कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम, नियंत्रण तथा संक्रमण से बचाव के तहत अपनाई जा रही उपायों के बारे में जानकारी भी। उन्होंने “आईसोलेशन सेंटर” पहुच कर उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौटे व्यक्तियों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।

कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने क्वारेन्टीन सेंटरों का निरीक्षण करते हुए देश के अन्य राज्यो के रेड, ऑरेंज तथा ग्रीन जोन से आने वाले प्रवासी श्रमिको की विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। प्रवासी श्रमिको को 14 दिनों तथा चिकित्सा परामर्श अनुसार और अधिक दिनों के लिए क्वारेन्टीन में रखा जा सकता है। प्रवासी श्रमिको की इस बात की जानकारी अवश्य दे कि क्वारेन्टीन में रखने के पीछे उनके खुद की सुरक्षा के लिए है। ऐसी परिस्थिति में शासन-प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने क्वारेन्टीन सेंटर पर खेल-कूद की सामग्री और अच्छी-अच्छी प्रेणादायक पुस्तकें भी रखने के निर्देश दिए।

कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने क्वारेटांइन सेंटर में ठहरे प्रवासी श्रमिकों से चर्चा करते हुए उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने क्वारेटांइन सेंटर के व्यवस्था प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यवस्था प्रभारी से भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम नियत्रंण और संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत अपनाई जा रही आवश्यक सावधानी के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्था प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों के रिश्तेदार और उनके जान पहचान वाले व्यक्तियों का क्वारेटांइन सेंटर में प्रवेश वर्जित किया गया है। इस आदेश का पालन कड़ाई से करें। क्वारेटांइन सेंटर में ठहरे प्रवासी श्रमिकों को अनावश्यक सेंटर से बाहर जाने न दे। क्वारेटांइन सेंटर में श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराएं। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के रैंडम स्वास्थ्य परीक्षण की भी जानकारी ली। निरीक्षण के अवसर पर कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, जनपद सीईओ श्री पन्नालाल ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थे

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़