30 जून से किसानों का बड़ा आंदोलन, ट्रैक्टर रैली के साथ अनिश्चितकालीन धरना** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम। भारतीय किसान संघ एवं छत्तीसगढ़ समृद्ध किसान संघ के संयुक्त बैनर तले किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर 30 जून 2026, दोपहर 1:00 बजे, प्लानसरि मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं ट्रैक्टर रैली आयोजित की जाएगी। आंदोलन की प्रमुख मांगें: 1. गन्ना किसानों का ₹30 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान तत्काल किया जाए। सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा खरीदे गए गन्ने का भुगतान 6 माह से अधिक समय से लंबित है। धान बुवाई-रोपाई के बीच किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। 2. सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया और पोटाश उपलब्ध कराया जाए। खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं, जबकि निजी दुकानों में एमआरपी से ₹600–700 प्रति बोरी अधिक कीमत पर खाद बेची जा रही है। किसानों ने कृषि विभाग और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 3. कृषक उन्नति योजना में गन्ना फसल को शामिल किया जाए। गन्ना उत्पादक किसानों को भी धान की तर्ज पर प्रति एकड़ ₹15,000 सहायता राशि देने की मांग की गई है। किसान संगठनों ने मीडिया से अपील की है कि किसानों की जायज मांगों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करें तथा आंदोलन को व्यापक कवरेज दें। आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। – दिनेश चंद्रवंशी जिला प्रचार प्रमुख, भारतीय किसान संघ, जिला कबीरधाम 📞 9406250388 कबीर क्रांति न्यूज़ — सच के साथ, जनता की आवाज़।

30 जून से किसानों का बड़ा आंदोलन, ट्रैक्टर रैली के साथ अनिश्चितकालीन धरना**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीरधाम। भारतीय किसान संघ एवं छत्तीसगढ़ समृद्ध किसान संघ के संयुक्त बैनर तले किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर 30 जून 2026, दोपहर 1:00 बजे, प्लानसरि मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं ट्रैक्टर रैली आयोजित की जाएगी।
आंदोलन की प्रमुख मांगें:
1. गन्ना किसानों का ₹30 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान तत्काल किया जाए।
सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा खरीदे गए गन्ने का भुगतान 6 माह से अधिक समय से लंबित है। धान बुवाई-रोपाई के बीच किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
2. सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया और पोटाश उपलब्ध कराया जाए।
खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं, जबकि निजी दुकानों में एमआरपी से ₹600–700 प्रति बोरी अधिक कीमत पर खाद बेची जा रही है। किसानों ने कृषि विभाग और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
3. कृषक उन्नति योजना में गन्ना फसल को शामिल किया जाए।
गन्ना उत्पादक किसानों को भी धान की तर्ज पर प्रति एकड़ ₹15,000 सहायता राशि देने की मांग की गई है।
किसान संगठनों ने मीडिया से अपील की है कि किसानों की जायज मांगों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करें तथा आंदोलन को व्यापक कवरेज दें।
आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।
– दिनेश चंद्रवंशी
जिला प्रचार प्रमुख, भारतीय किसान संघ, जिला कबीरधाम
📞 9406250388
कबीर क्रांति न्यूज़ — सच के साथ, जनता की आवाज़।



