बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार की इस योजना को मात देती हुई चखना दुकान ,अनीश राजपूत बालोद बालोद- जिला मुख्यालय से लगा हुआ आई टी आई एवं कॉलेज के समीप आज भी चकना दुकान संचालित है जिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गईं आपको बता दे की इसी चखना दुकान को लेकर आबकारी विभाग हमेशा सुर्खियों पे बना रहता है आपको पता ही होगा कि कुछ समय पुर्व शराब दुकान के पास चखना दुकान पर एक हत्या भी हुई थी जिस पर बालोद पुलिस द्वारा कड़ाई से जांच कर सभी चखना दुकानों पर कार्यवाही कर इसे बंद कराया गया था पर आई टी आई के सामने चखना दुकान पर किसी की नजर नही जो कि ठीक महाविद्यालय के समीप है जंहा रोज़ पढ़ने के लिए सेकड़ो छात्र एवं छात्रायें आते है। इस दुकान में हमेशा ही वाद-विवाद की परिस्थिति निर्मित होती है। जंहा सरकार एक और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चला रही है और ऐसे जगह पर चखना दुकान संचालित है तो यह सरकार की इस अभियान को यह मात देती नजर आ रही है।या कहे कि सिर्फ विभाग द्वारा खानापूर्ती कर संचालित किया गया है। Spread the love Post navigation दलीचंद ओगरे कबड्ड़ी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बने थाना पांडातराई अंतर्गत ग्राम भरेली में कबीरधाम पुलिस के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत् किया गया जिला स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन