कुण्डा न्यूज़–
—————————————-
कुण्डा पंचायत मे कोरोना वायरस के बचाव हेतु सेनेटाइजरिंग
—————————————-
विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम कुण्डा मे आज सेनेटाइजरिंग का कार्य ग्राम पंचायत कुण्डा के द्वारा कराया गया,,

कबीर क्रांति कवर्धा। पंडरिया ,,कुंडा महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के छत्तीसगढ़ मे बढ़ते कहर को देखते हुए एवं जिले के पंडरिया ब्लॉक मे मिले नए पॉजिटिव के चलते ग्राम पंचायत कुण्डा के सरपंच महेश्वर साहू उपसरपंच श्रीमती सुमति/उमेश चन्द्राकर एवं पंचायत प्रतिनिधियो ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु एवं सतर्कता बरते हुएपूरे कुण्डा ग्राम के हर वार्डो मे सेनेटाइजरिंग कराने का कार्य प्रारंभ करवाया ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत कुण्डा की लगभग जनसंख्या 6 हजार की आस-पास होगा वही हम बात करे मतदाताओं की तो यहां कुल मतदाता लगभग 35 सौ के आस-पास होगा कुण्डा रूर्बन क्लस्टर एवं तहसील कार्यालय,विद्युत विभाग की कार्यालय,कृषक सेवा,सहकारी समिति,जिला कृषक बैंक,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े सब्जी मार्केट एवं शराब दुकान होने की वजह से आस पास के 10 किलो मीटर के दूरी वाले ग्रामीणों की आना जाना कुण्डा मे लगा रहता है। जिसकी बजह संक्रमण फैलने की आशंका बना रहता है इसी के रोक-थम के लिए एवं सतर्कता के लिए आज सरपंच महेश्वर साहू उपसरपंच श्रीमती सुमति/उमेश चन्द्राकर एवं समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा पूरे कुण्डा के 20 वार्डो मे सेनेटाइजरिंग का कार्य देर रात तक चला वही क्वारेंटाईन स्थल पर भी सेनेटाइजरिंग किया गया

Spread the love

You missed