कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट नवरात्रि में मांस-मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग, आदित्यवाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
नवरात्रि में मांस-मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग, आदित्यवाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
कवर्धा
नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक भावनाओं के मद्देनज़र मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपकर इस विषय में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नवरात्रि हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र पर्व है, जिसमें श्रद्धालु नौ दिनों तक देवी भगवती की आराधना, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में लीन रहते हैं। ऐसे समय में नगर के मुख्य मार्गों पर संचालित मांस-मटन विक्रय केंद्र श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करते हैं और धार्मिक वातावरण को प्रभावित करते हैं।
आदित्यवाहिनी की मांग:
नवरात्रि के दौरान नगर क्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि पर्व के दौरान धार्मिक, शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बना रहे।
इन पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
इस दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें—
प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे,
प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेशनंदन श्रीवास्तव,
जिला अध्यक्ष कुलेश्वर सिंह राजपूत,
पीठ परिषद जिला अध्यक्ष नारायण गुप्ता,
जिला सचिव बृजभूषण वर्मा,
जिला संयोजक सुरेंद्र गुप्ता,
मध्य क्षेत्र प्रमुख मोनू सिंह ठाकुर,
सह सचिव अंकुश विश्वकर्मा,
सहित कोमल सिंह ठाकुर, अनिरुद्ध गुप्ता, सार्थक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
धार्मिक आस्था के सम्मान की अपील
आदित्यवाहिनी ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए आवश्यक प्रतिबंध लगाए जाएं, ताकि समाज में सौहार्द और धार्मिक गरिमा बनी रहे।
कबीर क्रांति के साथ जुड़े रहें, हर खबर सबसे पहले

Spread the love

Related Articles

Back to top button