01. अवैध जुआ-सट्टा के विरूद्ध पंडरिया पुलिस की लगातार कार्यवाही 02. 10 आरोपियों से 24,510=00 रूपए जप्त भेजे गये रिमांड पर 03. जुआ एक्ट एवं महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में की गई कार्यवाही कबीर क्रांति कवर्धा श्री के.एल. ध्रुव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा निर्देश एवं श्री अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री एन.के. वेंताल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 22.05.2020 को मुखबीर की सूचना पर पंडरिया नगर के गोपीबंदपारा में ताश पर हार-जीत का दांव लगाकर 10 जुआरियों से 24,500 रूपए जप्त कर मौके पर गिरफ्तार कर वर्तमान में कोविड-19 महामारी के सक्रमण को रोकने बनाये गये नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने से आरोपियों क विरूद्ध अपराध क्रमांक- 83/2020 धारा 188,269,270 भादवि, 13 जुआ अधिनियम, 03 महामारी अधिनियम 1897 के अन्तर्गत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व भी थाना पंडरिया द्वारा जुआ एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई थी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र चन्देल, नरेन नेताम, आरक्षक जेठू साहू, पंचम बघेल, सुनील धृतलहरे, महिला आरक्षक रूपवती मेरावी, सैनिक अरविंद शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा। Spread the love Post navigation कुण्डा न्यूज़– —————————————- कुण्डा पंचायत मे कोरोना वायरस के बचाव हेतु सेनेटाइजरिंग —————————————- विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम कुण्डा मे आज सेनेटाइजरिंग का कार्य ग्राम पंचायत कुण्डा के द्वारा कराया गया,, *मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी और एफ.एम. रेडियो से 24 मई को सवेरे 10.30 बजे*