मौत को दावत देता स्कूल का जर्जर किचन!** सिंगारपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जिम्मेदार बेखबर** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी संपादक की रिपोर्ट

मौत को दावत देता स्कूल का जर्जर किचन!**
सिंगारपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जिम्मेदार बेखबर**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी संपादक की रिपोर्ट
सहसपुर लोहारा (कबीरधाम)। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किचन भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की छत से प्लास्टर लगातार झड़ रहा है, दीवारों में गहरी दरारें पड़ गई हैं और कई हिस्से गिरने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, भोजन बनाने वाली रसोइयों और स्कूल स्टाफ की जान हर दिन खतरे में बनी हुई है।
बारिश ने बढ़ाई चिंता
एक सप्ताह पहले गातार हो रही बारिश के कारण भवन में पानी रिस रहा था, जिससे उसकी मजबूती और कमजोर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस भवन को उपयोग से बाहर नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों और पालकों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और शिक्षा विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। न तो भवन की मरम्मत कराई गई और न ही नए किचन भवन के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल हुई है।
ग्रामीणों की मांग
जर्जर किचन भवन को तत्काल उपयोग से बाहर किया जाए।
विद्यालय के लिए नए और सुरक्षित किचन भवन की शीघ्र स्वीकृति दी जाए।
बच्चों, रसोइयों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी दुर्घटना में बच्चों या कर्मचारियों की जान-माल का नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
फोटो कैप्शन
फोटो-1: जर्जर भवन की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते डी.एन. योगी।
फोटो-2: किचन भवन की छत से झड़ता प्लास्टर और कमजोर संरचना।
फोटो-3: भवन के भीतर गिरा मलबा, जो संभावित हादसे की चेतावनी दे रहा है।
?कबीर क्रांति का सवाल
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाएगा?
डी.एन. योगी
संपादक, कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़




