कवर्धादुर्ग

कबीरधाम पुलिस कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये होम क्वाॅरेन्टाईन एवं क्वाॅरेन्टाईन सेंटरों की कर रही सरप्राईज चेकिंग

कबीरधाम पुलिस कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये होम क्वाॅरेन्टाईन एवं क्वाॅरेन्टाईन सेंटरों की कर रही सरप्राईज चेकिंग
होम क्वाॅरेन्टाईन किये गये लोगों का घर में नहीं रहने एवं बाहर घुमते पाये जाने पर होगी महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही
कबीर क्रांति कवर्धा,पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव के द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना/चैंकी/कैम्प प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि क्वाॅरेन्टाईन सेन्टर एवं होम क्वाॅरेन्टाईन किये गये व्यक्तियों की प्रतिदिन सरप्राईज चेंकिंग समय समय पर करते रहे ताकि यह बाहर निकलकर किसी और के संपर्क में न आयें। अभी वर्तमान में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका विशेष ध्यान रखा जाना हम सभी का दायित्व है, जिसे निभाना कबीरधाम पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इस बात का विशेष ध्यान रखे कि क्वाॅरेन्टाईन सेन्टर में रखे गये प्रवासी मजदूर व अन्य लोग किसी आरोप में लिप्त आरोपी नहीं है बल्कि वह आम जनता को सुरक्षित रखने के लिये 14 दिन तक क्वाॅरेन्टाईन में रह रहे है तथा क्वाॅरेन्टाईन अवधि के बाद उन्हे सुरक्षित उनके घर भेजा जा रहा है इसीलिये किसी प्रकार का उनसे दुव्र्यव्हार ना करें। ना ही किसी व्यक्ति विशेष को उनसे दुव्र्यव्हार करने दे। क्वाॅरेन्टाईन में रह रहे आमजनों व प्रवासी मजदूरों का भी यह दायित्व है कि वह भी शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी जो वहां ड्यूटी पर तैनात है उनसे बदसलुकी या किसी प्रकार का वाद विवाद ना करें, अपितु उनका सहयोग करें। वह उनके सुरक्षा में वहां पर 24 घन्टे तैनात है। जिनका उद्देश्य सिर्फ कोरोना महामारी को जड़ से कबीरधाम जिले से समाप्त करना है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिये है जिसके लिये रक्षित निरीक्षक को 01-01 वाहन विशेष तौर पर सभी थानों को और पेट्रोलिंग के लिये उपलब्ध कराने का आदेश दे दिया गया है। जिले के स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रवासी मजदुरों के मदद के लिये सामने आ रहे है ऐसे सदस्यों को थाने स्तर से परिचय पत्र उपलब्ध करायें ताकि ड्युटी में तैनात जवानों को उनकी सही पहचान हो सके, जिससे अनावश्यक घुमने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

Spread the love

Related Articles

Back to top button