ऑनलाइन वर्चुअल क्लास मे प्रतिदिन हो रही कक्षाएं संचालित, बच्चों को पढ़ा रहे हैं शिक्षक।

कबीर क्रांति कवर्धा– शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे के निर्देशन व नोडल अधिकारी यूआर चंद्राकर के मार्गदर्शन में संचालित जिला स्तरीय आनलाइन वर्चुअल क्लास में प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही है।
शिक्षा विभाग के जिला मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य गजराज सिंह राजपूत व भानूप्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि जिला स्तरीय ऑनलाइन वर्चुअल क्लास में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक एमके गुप्ता ने भी ऑनलाइन कक्षा संचालित करते हुए बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने कक्षा बारहवीं के भौतिकशास्त्र के लिए सेमी कण्डक्टर ट्राँजिस्टर पर आनलाईन कक्षा संचालित की। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खड़ौदा के शिक्षक रामाधार मंडावी द्वारा कक्षा सातवीं के संस्कृत विषय, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल रुसे के व्याख्याता सतीश बंंजारे द्वारा कक्षा बारहवीं के रसायन विषय की आनलाईन कक्षा संचालित की गई।
मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य प्रशांत विश्वकर्मा ने बताया कि शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल राजानवागांव के व्याख्याता सुजीत गुप्ता द्वारा कक्षा बारहवीं के गणित विषय, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल उड़िया खुर्द की व्याख्याता नीलिमा जनार्दन द्वारा कक्षा बारहवीं के बायोलॉजी विषय, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चारभाठा के व्याख्याता रामकुमार पांडेय द्वारा कक्षा दसवीं के गणित विषय की ऑनलाइन कक्षा संचालित की गई।

Spread the love

You missed