कवर्धादुर्ग

20 ,21 और 22 मई को होगी किसानों के लंबित टोकनो से धान की खरीदी

20 ,21 और 22 मई को होगी किसानों के लंबित टोकनो से धान की खरीदी
कबीर क्रांति कवर्धा मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और श्री अमरजीत भगत के विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेते हुए किसानों के लंबित टोकन से धान खरीदी को मंजूरी दे दी. जिसका विधिवत आदेश विभाग से जारी हो गया. अब जो किसान टोकन जारी होने के बाद अपना धान नहीं बेच पाए थे वह 20, 21 एवं 22 मई को अपना धान बेच सकेंगे, उन सभी किसानों से धान खरीदी के लिए विधिवत आदेश विभाग से जारी भी हो गया. कीर्तन शुक्ला निज सहायक विधायक कवर्धा ने जिले के पात्र कृषकों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित करते हुए कहा है कि वे सभी कृषक उक्त निर्धारित समय सीमा में अपना धान बेचने के लिए संबंधित उपार्जन केंद्रों में संपर्क कर अपना धान विक्रय कर ले.

Spread the love

Related Articles

Back to top button