कबीर क्रांति कवर्धा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने दो जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव के आगामी एक वार्षिक वेतन असंचयी प्रभाव से रोक लगा दी है। जनपद पंचायत पंडरिया के जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत कांदावानी और वर्तमान पदस्थापना भेलकी श्री डालचंद मानिकपुरी द्वारा प्रकरण में अपीलार्थी द्वारा चाही गई जानकारी जानबूझ कर समयावधि में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश का जानबूझकर पालन न करने के फलस्वरूप संबंधित का छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 लघु शासित के तहत आगामी एक वार्षिक वेतन असंचयी प्रभाव से रोक लगा दिया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पंडरिया के जनसूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत कांदावानी श्री सालिक राम ध्रुव द्वारा प्रकरण में अपीलार्थी द्वारा चाही गई जानकारी जानबूझ कर समयावधि में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने एवं आयोग के कार्य में बाधा पहुंचाया गया, जिसके फलस्वरूप संबंधित का छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 लघु शासित के तहत आगामी एक वार्षिक वेतन असंचयी प्रभाव से रोक लगा दिया है।
Related Articles
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़** प्राथमिक शाला पदोन्नत प्रधान पाठकों ने नवपदस्थ शाला में किया कार्यभार ग्रहण – फेडरेशन
March 3, 2026
आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने कबीरधाम पुलिस के थाना झलमला, थाना पंडरिया, थाना कुकदुर थाना पांडातराई, थाना कुंण्डा एवं चौकी दमापुर, चौकी पोड़ी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।
October 27, 2023

