कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़** प्राथमिक शाला पदोन्नत प्रधान पाठकों ने नवपदस्थ शाला में किया कार्यभार ग्रहण – फेडरेशन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**

प्राथमिक शाला पदोन्नत प्रधान पाठकों ने नवपदस्थ शाला में किया कार्यभार ग्रहण – फेडरेशन

कवर्धा**प्राथमिक प्रधान पाठक के पदोन्नति आदेश के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से नवपदस्थ प्रधान पाठकों को शाला चयन करने का अवसर मिला। पदोन्नत प्रधान पाठकों ने काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपने पसंद का शाला चयन किया। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा पदोन्नत प्रधान पाठकों को आदेश प्रदान किया और सभी प्रधान पाठकों को 7 मार्च तक चयनित शाला में कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है। इस प्रक्रिया में 70 प्रधान पाठकों की पदोन्नति सूची जारी किया गया। पदोन्नति प्रधान पाठकों की काउंसलिंग सूची के 62 में 54 शिक्षकों ने काउंसलिंग में भाग लिया और 8 शिक्षकों को उसी शाला के लिए पदोन्नति आदेश जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सभी शिक्षकों के लिए पदस्थापना आदेश जारी कर संबंधित शाला में कार्यभारग्रहण करने को कहा गया। आदेश मिलने के पश्चात पदोन्नति प्रधान पाठकों ने कार्यभार ग्रहण करना प्रारंभ कर दिया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के सक्रिय सदस्य प्रधान पाठक श्री शंकर दास मानिकपुरी शासकीय प्राथमिक शाला बहरमुड़ा को कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष श्री प्रेमनारायण शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा उनके नवपदस्थ शाला में पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कबीरधाम के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी, मिडिल स्कूल बहरमुड़ा प्रधान पाठक आर एस धुर्वे, आर के चौरिया, संजय साहू, चन्द्रशेखर बघेल, एल आर बरिहा, टीकाराम सोनकर, गजानंद डिंडोरे, सीएसी टी के साहू और ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम निर्मलकर, उपसरपंच कोमल साहू, गौरी देवी साहू, रामचंद साहू, मिथलेश कश्यप, ऋतुराज, पूरन गंधर्व, दिलेश कुर्रे (smc अध्यक्ष) मुकेश निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button