कवर्धा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले में विवाह की अनुमति का अधिकार संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को सौंपा गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुमति जारी करने के पूर्व यह सुनिश्चित करेंगे कि आयोजनों में सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूप से पालन हो, आयोजनों में उपस्थित होने वाले व्यक्तियों द्वारा अनिवार्यतः मास्क का उपयोग किया जायेगा, वैवाहिक कार्यक्रम में अधिकतम व्यक्तियों की सीमा 20 (वर एवं वधु दोनो को मिलाकर) से अधिक नहीं होगी, किसी प्रकार का अन्य सार्वजनिक आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा और ऐसे आयोजनों की स्वीकृति की सूचना संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से दिया जायेगा

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

नायब तहसीलदारों, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को जिले के विभिन्न मुख्यालय स्थल में ड्यूटी लगाई

कवर्धा,  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए नायब तहसीलदारों, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को जिले के विभिन्न मुख्यालय स्थल में ड्यूटी लगाई गई है। नरोधी में नायब तहसीलदार श्री संदीप राजपूत, लोहारा में नायब तहसीलदार श्री के.आर. वासनिक, कुकदूर में नायब तहसीलदार श्री विनोद कुमार बंजारे, रेंगाखार जंगल में नायब तहसीलदार श्री राधेश्याम वर्मा और चिल्फी में नायब तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी का ड्यूटी लगाई गई है। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अन्य राज्यों, जिलों में प्रवासरत व्यक्तियों के निरंतर आगमन को दृष्टिगत रखते हुए ड्यूटी स्थल में 24 घंटे उपस्थित रहते हुए कार्य संपादन करेंगे। अन्य राज्यों, जिलों में आने वाले व्यक्तियों की कड़ाई से जांच करेंगे और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पासधारी को सीमा में नियमानुसार अनुमति, स्वीकृति के पश्चात ही प्रवेश देंगे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्य भारवाही पशुओं पर सामग्री अथवा सवारी हेतु उपयोग करने पर आगामी 30 मई तक प्रतिबंधित*

कवर्धा,  कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के मध्य भारवाही पशुओं पर सामग्री अथवा सवारी हेतु उपयोग करने पर आगामी 30 मई तक प्रतिबंधित किया है। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच 37 डिग्री सेल्यिस से अधिक तापमान निरंतर बना रहता है। इस दौरान भारवाही पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से अथवा तांगा, बैलगाड़ी, भैसागाड़ी पर वजन ढोने के उपयोग करने से पशु अधिक तापमान से बीमार हो सकते है। अथवा लू के कारण उनकी मृत्यु भी हो सकती है। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण “परिवहन एवं कृषिक पशुओं“ पर क्रूरता निवारण नियम 1965 के नियम 6(3) के अनुसार कबीरधाम जिले के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ऐसे पशुओं का उपयोग आगामी 30 जून तक प्रतिबंधित किया गया है। 

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़