कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होकर एम्स से दो और व्यक्ति सकुशल कवर्धा पहुंचे

सुरक्षात्मक उपायों के तहत 14 दिनों के और क्वारटाईन में रहेंगे

डी एन योगी कवर्धा, । एम्स रायपुर से उपचार के बाद कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त व स्वस्थ्य होकर आज दो और व्यक्ति कवर्धा सकशुल वापस लौट आए है। दो दिन पहले तीन लोग और स्वस्थ होकर लौटे है। इस तरह रायपुर एम्स से अब तक कुल पांच लोग स्वस्थ्य होकर कवर्धा पहुंच गए है। एक व्यक्ति का अभी भी एम्स में उपचार चल रहा है। उनके स्थिति में लगातार सुधार हो रही है। जल्द ही वे भी स्वस्थ्य होकर कवर्धा सकुलश लौटने की उम्मीद है। एम्स रायपुर की एम्बूलेंस से इन सभी स्वस्थ व्यक्तियों को कवर्धा सकुलश पहुंचाया गया है। कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा और कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को नया वस्त्र भेंट करते हुए स्वागत किया है। अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एसके तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीलू घृतलहरे, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ गौरव परिहार, डॉ शिव गोपाल परिहार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी ने भी उनका स्वागत किया।

एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि कबीरधाम के सुदूर वनांचल क्षेत्र में संचालित राहत शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 6 करोनो वायरस के संक्रमित व्यक्ति मिले थे। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के मार्गदर्शन में सभी संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स रिफर किया गया था। अब अब जिले के पांच संक्रमिक व्यक्ति उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। जांच परीक्षण के बाद एम्स से छुट्ी दी गई है। उन्होने बताया कि सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को कवर्धा के क्वारटाईन सेंटर इन्दलोक में 14 दिन और क्वारटेइन किया जाएगा। सभी व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ठहराया जाएगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़