किसानों को थम्ब मशीन के कारण खाद एवं बीज की रोड़ा…. गीता घासी साहू। राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि ई पी ओ एस (थंब मशीन) की बाध्यता को समाप्त करने के लिए कहा गया है। क्योंकि के राजनांदगांव जिले के विभिन्न सोसाइटी में किसानों को ई पी ओ एस (थंब मशीन) के माध्यम से खाद एवं बीज का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में विश्वव्यापी कोरोना वायरस कोविड-19 लाक डाउन के संक्रमण के कारण जिले के कई कृषक अन्य प्रांतों एवं अन्यत्र स्थानों में फंसे हुए हैं। जिसके कारण उनके आश्रित परिवारों को खाद एवं बीज वितरण में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आगामी आने वाले दिनों में राजनांदगांव के कृषकों को अपनी फसल पैदावारी हेतु खाद एवं बीज की अत्यंत आवश्यकता है। किंतु वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें खाद लेने से वंचित होना पड़ रहा है। क्योंकि परिवार के मुखिया छत्तीसगढ़ से अन्य प्रदेशों में रोजी मंजूरी कमाने खाने गए हैं जब वह छत्तीसगढ़ वापस लौट आएंगे तो उन्हें 28 दिन का कवारे टाईन सेंटर में 28 दिन रहना पड़ेगा। जिसके कारण किसान के अन्य परिवारों के सदस्यों को थंब मशीन के बिना खाद एवं बीज छत्तीसगढ़ सरकार नहीं प्रदान कर रही है! इसलिए छत्तीसगढ़ शासन को चाहिए कि ई पी ओ एस थम्ब मशीन की बाध्यता को अब समाप्त किया जाए। ताकि किसानों को आसानी से खाद एवं बीज मिल जाए जिससे वह आसानी से कृषि कार्य कर सकें। Spread the love Post navigation केंद्र व राज्य सरकार आम दुकानदारों पर कड़ाई नही,नियमानुसार छूट दे ताकि अर्थव्यवस्था बरकरार हो-अभिताब नामदेव जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या