कवर्धा

यात्री बसों पर परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 15 बसो पर मोटरयान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

यात्री बसों पर परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 15 बसो पर मोटरयान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

कवर्धा। परिवहन विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बगैर टैक्स भुगतान किए बिना संचालित यात्री बसों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन लाल साहू ने बताया कि परिवहन निरीक्षक श्री आरसी कुंजाम, श्री संतोष हरिपाल एवं परिवहन विभाग के टीम के द्वारा 11 और 12 अप्रैल को यात्री बस का राजनांदगांव और बिलासपुर मार्ग पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 60 बस का जांच किया गया। जांच के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना परमिट के संचालित, बिना फिटनेस के संचालित तथा बगैर टैक्स भुगतान किए संचालित यात्री बसों पर कार्यवाही करते हुए 15 बसों पर मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत 48 हजार रुपए की चलानी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया की 1 बस से 1 लाख 3 हजार 255 रुपए मोटरयान कर जमा कराया गया तथा 3 बस को जप्त कर थाना कवर्धा में खड़ा किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button