केंद्र व राज्य सरकार आम दुकानदारों पर कड़ाई नही,नियमानुसार छूट दे ताकि अर्थव्यवस्था बरकरार हो-अभिताब नामदेव

डी एन योगी कवर्धा,,अभिताब नामदेव संपादक आज फिर एक बार मीडिया के माध्यम से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से पिछले 40 दिन से ज्यादा समय से पूरा भारत संपूर्ण लॉकडाउन में है उससे पता चलता है कि भारत की जनता सरकार के दिशा निर्देशों का बखूबी पालन करना जानती है। लेकिन इसकी दूसरी तरफ एक बात बहुत जरूरी है कि क्या सरकार भी जनता की सुध लेती है? क्या देश की केंद्र और राज्य सरकारें अपनी जनता के प्रति संवेदनशील है?

अभिताब नामदेव ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र व राज्य सरकारें पूंजीपतियों और ग़रीबों के हितों को देखते हुए उनके लिए तत्परता से कार्य कर रही है उसी प्रकार एक और वर्ग है इस देश में, इस समाज में जिसे कहा जाता है मध्यमवर्ग,उस मध्यम वर्ग के व्यक्ति की भी व्यथा को सरकार को समझना होगा। उस मध्यम वर्ग के छोटे व्यापारी और मझोले व्यापारी को भी सरकार को ध्यान देना होगा। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि उस वर्ग के लोग तथा व्यापारी इस विपत्ति के समय कैसे अपना जीवन जी रहे हैं-? क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा इन्होंने ही लॉकडाउन में सरकार के नियमों का पालन किया है। लेकिन आज क्या उनके पास पर्याप्त मात्रा में धन है-? क्या उनके पास पर्याप्त मात्रा में खाने की सामग्री है-? इसके बारे में सरकार को सोचना होगा। लॉकडाउन को 40 दिन से ऊपर हो गए हैं, व्यापार ठप पड़ा है, पूरा बाजार बंद है, तो सरकार को यह सोचना होगा कि यह मध्यम वर्ग के लोग किस प्रकार से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इनके सामने क्या क्या परेशानियां खड़ी हो सकती है इस दिशा में कार्य करना जरूरी है ।

अभिताब नामदेव संपादक सबका संदेश (भारत सरकार) ने सरकारो से अपील की है कि कृपया मध्यमवर्ग और छोटे व्यापारी के बारे में भी सरकार सोचे और उनके लिए भी कुछ उचित कदम उठाए वो भी तो आपके ही परिवार है।अपनी मजबूरी लेकर आखिर कहा जाएंगे जब सरकारी दुकान शराब को खोंलने की छूट दी गयी तो नियमानुसार व्यपारियो को भी एक नियमित छूट प्रदान करे व शोशल डिस्टसन का व मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग हेतु निर्देशित करे, जन जीवन को सामान्य बनाने के लिए पहल जरूरी है
अभिताब नामदेव कबीरधाम
9425569117

Spread the love

You missed

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी