कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ कबीरधाम में 62 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग आयोजित कबीरधाम जिले में सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति हेतु आज जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 62 सहायक शिक्षक पदोन्नति के पात्र थे। 54 शिक्षकों ने काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपनी पसंद की शाला का चयन किया और पदांकन हेतु सहमति दी। 8 शिक्षकों को काउंसलिंग से पूर्व ही वर्तमान पदस्थ शाला में पदांकन किया जाना है, इसलिए वे काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए। चयनित शालाओं में पदांकन के आदेश आज शाम तक जारी होने की संभावना है। यह काउंसलिंग छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, कबीरधाम के सतत एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। फेडरेशन द्वारा लंबे समय से इस विषय पर प्रयास किए जा रहे थे। ‌ ज्ञात हो कि पूर्व में इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा से चर्चा हुई थी, जिस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के अनुरूप आदेश जारी होने के बाद आज काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो सकी। पदोन्नति प्रक्रिया में सहयोग हेतु स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा, समस्त बीईओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी–कर्मचारियों के प्रति फेडरेशन ने आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन द्वारा सभी पदोन्नत सहायक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। — कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
कबीरधाम में 62 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी
जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग आयोजित
कबीरधाम जिले में सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति हेतु आज जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 62 सहायक शिक्षक पदोन्नति के पात्र थे।
54 शिक्षकों ने काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपनी पसंद की शाला का चयन किया और पदांकन हेतु सहमति दी।
8 शिक्षकों को काउंसलिंग से पूर्व ही वर्तमान पदस्थ शाला में पदांकन किया जाना है, इसलिए वे काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए।
चयनित शालाओं में पदांकन के आदेश आज शाम तक जारी होने की संभावना है।
यह काउंसलिंग छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, कबीरधाम के सतत एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। फेडरेशन द्वारा लंबे समय से इस विषय पर प्रयास किए जा रहे थे।
‌ ज्ञात हो कि पूर्व में इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा से चर्चा हुई थी, जिस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के अनुरूप आदेश जारी होने के बाद आज काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो सकी।
पदोन्नति प्रक्रिया में सहयोग हेतु
स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा,
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा,
समस्त बीईओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी–कर्मचारियों
के प्रति फेडरेशन ने आभार व्यक्त किया है।
फेडरेशन द्वारा सभी पदोन्नत सहायक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।
— कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

Related Articles

Back to top button