शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिए समय-सारणी एवं स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग, शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन – जुलाई में प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मियों को स्कूल शिक्षा विभाग में होना है संविलियन। कबीर क्रांति *रायपुर-* छग के शासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग (शिक्षाकर्मी) का एक जुलाई 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इसके लिए अब तक विभाग की ओर से स्पष्ट दिशा निर्देश व समय सारणी जारी नही किया गया है। शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने संविलियन के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश व समय सारणी शीघ्र जारी करने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने 1 जून को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को ज्ञापन भी सौंपा है। शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मियों का जुलाई 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाना है। जून माह प्रारंभ हो गया है। लेकिन अब तक विभाग की ओर से संविलियन के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश व समय सारणी जारी नही की गई है। इससे संविलियन की प्रक्रिया को लेकर अधिकांश जिलों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है। संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी व प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा ने बताया कि दिशा निर्देश एवं आदेश के अभाव में अधिकारी संविलियन की कार्यवाही करने से बच रहे हैं। ऐसा करने से संविलियन की पूर्व निर्धारित प्रक्रिया में विलंब होने की संभावना है। विभाग को इस दिशा में शीघ्र ध्यान देना चाहिए। संघ के प्रदेश प्रवक्ता गजराज सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत समस्त शिक्षाकर्मी संविलियन का इंतजार कर रहे हैं। अधिकांश जिलों में संविलियन प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिसको दूर करना आवश्यक है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी किया जाएगा तभी संविलियन प्रक्रिया को उचित समय में सुगमता पूर्वक पूर्ण की जा सकेगी। Spread the love Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से सुबह 6 बजे ग्रामीण की मौत बीरधाम जिले के 16 नए नज-जल योजना को मिली मंजरी, 14 और मिलने की उम्मीद