कवर्धादुर्ग

सेवा निवृत्ति पर डीआईजी श्री आरएस नायक ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 1 लाख रुपये सेवानिवृत्ति समारोह में डीजीपी श्री डीएम अवस्थी को सौंपा चेक

सेवा निवृत्ति पर डीआईजी श्री आरएस नायक ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 1 लाख रुपये
सेवानिवृत्ति समारोह में डीजीपी श्री डीएम अवस्थी को सौंपा चेक
रायपुर। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआईजी(लेखा एवं कल्याण) श्री राधेश्याम नायक ने आज सेवानिवृत्त होने पर कोरोना संक्रमण से लड़ने सहायता हेतु 1 लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दिए। उन्होंने विदाई समारोह में उक्त धनराशि का चेक डीजीपी श्री डीएम अवस्थी को सौंपा। इस अवसर पर श्री अवस्थी ने कहा कि दान की गई सहायता राशि जरूरतमंदों के काम आएगी। श्री राधेश्याम नायक ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में अपने सेवाकाल में हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों को न्याय दिलाते रहे, आज सेवा निवृत्ति के अवसर पर भी उन्होंने उसी भाव से जरूरतमंदों का ख्याल रखा। आपकी ये नेक पहल सराहनीय है। इस अवसर पर एडीजी श्री अशोक जुनेजा, एडीजी श्री हिमांशु गुप्ता, आईजी श्री प्रदीप गुप्ता, डीआईजी श्री ओपी पाल, श्री सुशील चंद्र द्विवेदी, श्री एच आर मनहर, एसपी सुरक्षा श्री एमएल कोटवानी, एआईजी श्री राजेश अग्रवाल,श्री अरविंद कुजूर, श्रीमती मिलना कुर्रे, श्री वाय पी सिंह उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button