कवर्धा

थाना रेंगाखार के साप्ताहिक बाज़ार में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।

यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर अपनी समस्या से अवगत कराने कहा गया

थाना रेंगाखार के साप्ताहिक बाज़ार में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।

 कवर्धा,,कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधि. श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय धुर्व के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे के द्वारा साप्ताहिक बाज़ार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम वाशियो को विधिक सहायता, लोक अदालत, बाल विवाह अधिनियम, ऑन लाइन ठगी, यातायात नियमों की जानकारी, मानव तस्करी, महिला संबंधी अपराध एवं बचाव के उपाय बताकर बाहरी लोगो के आने जाने पर नज़र रखते हुवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराधिक तत्व किसी अपराध को अंजाम देते हैं, की जानकारी थाना में देने कहा गया। यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो बेझिझक होकर अपनी समस्या से अवगत कराने कहा गया। सभी वनांचल ग्रामवासी महिला पुरुष एवं बालक बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पोस्टर, पम्पलेट वितरण किया गया तथा शीतल पेय जल पिलाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे महिला आर. सुनीता, आर. बीरबल यादव, संजय, धनेश नेताम, मन्नु खुसरे ,मुनेश धुर्वे, राकेश एवं पी.एल.वी. चित्रा रेडीकर, चंद्रकांत यादव एवं अधिक संख्या में वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button