
महंगाई के खिलाफ साइकिल यात्रा की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस का हुआ बैठक
कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार एवं थानेश्वर पाटीला की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने निम्न प्रमुख ऐजेंडो को लेकर बैठक आहूत की। जिसमें 16 जुलाई को होने वाली महंगाई के खिलाफ विशाल साइकिल यात्रा के पूर्व तैयारी एवं रूपरेखा के संबंध में विस्तृत चर्चा, आउटरीच अभियान के तहत हो रहे कोरोना सर्वे की जानकारी सहविचार विमर्श, बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी को नये शीरे से तैयार करने कार्य योजना तैयार किया गया।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रवंशी ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम संबंधी दायित्व सौंपा ज्ञात हो कि 16 तारीख को कवर्धा में आयोजित महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में विशाल साइकिल यात्रा में AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव जी का आगमन होना है। जिसकी तैयारी के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने एवं रूपरेखा बनाने विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रसंता उनकी वृहद उपस्थिति से पता चलता है।
आउटरीच अभियान के तहत सभी बूथ सेक्टर एवं जॉन स्तर के प्रभारियों को जो सर्वे की जिम्मेदारी दी गई थी एवं फॉर्म भर कर लाने को कहा गया था उन सभी ने जिला अध्यक्ष को सर्वे फॉर्म का बंडल प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोरोना संक्रमण काल में लॉकडॉउन एवं कोरोना से प्रभावित हुए परिवारों की जानकारी उनकी अवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके सहयोग हेतु डाटा संकलित कर रहे।
श्री चंद्रवंशी जी ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी और केंद्र में कांग्रेस की मा. मनमोहन सिंह जी की सरकार थी तब भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता यदि डॉलर के मुकाबले एक रुपया भी गिरता या पेट्रोल डीजल या खाद्य सामग्री में एक रुपए की भी वृद्धि होती थी तो सभी सड़क पर निकल आते थे और अर्धनग्न होकर साइकिल चलाकर यही रमन और बृजमोहन जैसे भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्र में स्मृति ईरानी जैसे महिला नेत्री केंद्र सरकार को चूड़ी भेजा करते थे, अब खुद की सरकार में महंगाई इतनी अत्यधिक बढ़ गई है फिर भी सभी चुप बैठे हैं जनता त्रस्त भाजपा मस्त इनके इन्हीं दुरंगी चेहरे को जनता के समक्ष बेनकाब करने हेतु कांग्रेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित आमजन के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को घेर कर मूल्य की बढ़ोतरी को कम करने हेतु मजबूर करेंगे।
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाल जी चंद्रवंशी मुकुंद माधव कश्यप आकाश केसरवानी विकास केसरी नवीन जयसवाल लाल बहादुर चंद्रवंशी अजमत उल्लाह खान प्रभाती मरकाम कौशल चंद्राकर जोहन खांडे गिरीश चंद्रवंशी प्रशांत परिहार राजेंद्र मारकंडे महेंद्र कौशिक पितांबर वर्मा रामचरण पटेल शेष बैस मोहित महेश्वरी घनश्याम साहू रमाकांत शुक्ला विद्या नंद चंद्रवंशी कृष्णा कुमार नामदेव ने संबोधित किया।
साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेंद्र द्विवेदी का 50 वा जन्मदिन सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में मिलकर धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में अशोक सिंह ठाकुर,राजेद्र द्विवेदी चोवा राम घनश्याम चंद्रवंशी साहू कन्नू आमदे रजपाल साहू होरी राम साहू उत्तरा कुमार दिवाकर भगवान सिंह पटेल चतुर साहू देवेंद्र नाथ झा संतोष भारद्वाज सत्येंद्र वर्मा डॉ कृष्णा साहू टिकेश्वर साहू डॉ खी राम साहू वीरेंद्र सिंह जांगड़े कौशल कौशिक डॉ कृष्णा साहू गोपाल चंद्रवंशी सुदन यादव अपना जाकिर कुरेशी पारस अग्रवाल जितेंद्र मानिकपुरी नीरज चंद्रवंशी चंद्रवंशी गुड्डू कौशिक पंचू कोसरिया राहुल सिन्हा विनोद चंद्रवंशी राजेश मानिकपुरी धीरेंद्र दुबे गोपेश बैस बद्रीनाथ खांडे अजय चंद्राकर जय कुमार साहू प्रकाश दास मानिकपुरी शरद बांगली दिलीप साहू सौखी साहू परमानंद वर्मा अजय चंद्रवंशी चंद्रशेखर साहू बालाराम अनिरुद्ध भोलाराम चंद्रवंशी बृजलाल मेरा भी संत हरिश्चंद्र धुर्वे जलेश्वर यादव प्रदीप दास मानिकपुरी लक्ष्मण कौशिक गोरेलाल चंद्रवंशी संतोष धरमगढे रवि कुमार मेहरा गोरे सिंह बैस तान सिंह चौधरी नरेश साहू धनेश्वर पटेल राजू यादव खेलु राम साहू तुलसीराम पटेल सुखदास पटेल महेश वैष्णव विमलेश निर्मलकर उमेंद्र राम लाझे लेखा राजपूत रामफल कौशिक मणिकांत त्रिपाठी देवराज पाली कार्तिक राम सफीउद्दीन कुंवर सिह नाग रामजस साहू मनु चंद्रवंशी मनीष शर्मा वैभव ठाकुर गुरु दत्त शर्मा भरत सिंह वर्मा लकी कादरी तारिणी ठाकुर अमित वर्मा मोहन साहू होरी लाल सिंह रोल अशोक कुमार वैष्णव अरुण कुमार जोशी युगल किशोर साहू सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



