जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन की इस संकट में जरूरतमंद विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति को 44 क्विंटल राशन पहुचाया

डी,एन योगी,कवर्धा,  कोरोना वायरस कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन की इस संकट की घड़ी में कबीरधाम जिला प्रशाासन द्वारा कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहूल पंडरिया विकासखण्ड के पहाड़ी और सुदूर वनांचलों में रहने वाले बैगा परिवारों को 45 क्विंटल चावल और अन्य आवश्यक समाग्री का वितरण कराया गया है। इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों को उनके घरों तक पहुंचकर राशन और अन्य आवश्यक समाग्री दिया जा रहा है। कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोडला विकाससखण्ड के वनांचलांे में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति निवासरत है। पंडरिया विकासखण्ड के 22 वनांचल ग्राम पंचायत है, जहां बैगा जाति की बाहुलता है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघले के निर्देश पर जिले में लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन और अन्य आवश्यक समाग्री उपलब्ध कराने के लिए राशन बैंक खोला गया है। इसके अलावा जिले के नगरीय निकायों में डोनेशन आॅल व्हील के माध्यम से जरूरमंद लोगों के लिए राशन समाग्री भी समाजसेवी संगठन, नागरिकों और व्यापरिक संगठनों द्वारा प्रदान किया गया है। जिले में राशन बैंक में पर्याप्त मात्रा में चावल और अन्य आवश्यक समाग्री उपलब्ध हो रही है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर राशन बैक से जरूरतमंद लोगों को 45 क्विंटल चावल वितरण कराया गया।

कलेक्टर  शरण ने परिवार से अलग रह रहे सभी बैगा परिवारों का सर्व प्राथमिकता में राशन कार्ड बनाने के निर्देश

,कवर्धा,कलेक्टर  अवनीश कुमार शरण ने पंडरिया विकासखण्ड के बैगा बाहूल रूखमीदादर और बाहपानी में निवासरत बैगा परिवारों के सदस्यों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण किया। कलेक्टर श्री शरण ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बैगा परिवार के सदस्य जो विवाह होने के बाद परिवार से अलग रह रहे है, ऐसे नए हितग्राहियों का सर्वे कर सर्व प्राथमिकता में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सर्वभौम सार्वजनिक वितरण प्राणाली योजना के तहत प्रचलित राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। पंडरिया जनपद पंचायत सीईओ श्री नवीन भट् ने बताया कि पंडरिया विकासखण्ड के 22 वनांचल ग्राम पंचायत है,जहां इस बैगा जाति की बाहुलता है। उन्होने बताया कि सर्वे कर लिया गया है, 670 बैगा परिवारों का राशन कार्ड बनाने काम चल रहा है। आने वाले माह में उन सभी परिवारों को जो सार्वजनिक वितरण प्राणाली के तहत राशन प्रदाय किय जाएगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़