कबीरधाम: कुरूवा समिति के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल तत्काल प्रभाव से निलंबित
धान उपार्जन नीति व शासन के दिशा निर्देशों का अवहेलना करने पर हुई निलंबन की कार्यवाही
कवर्धा । धान खरीदी वर्ष 2019-2020 के धान उपार्जन नीति और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का लगातार अवहेलना करने पर कुरूवा समिति के प्रभारी प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कबीरधाम से इस संबंध में पत्र जारी कर सिल्हाटी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को कुरुवा प्रभारी समिति प्रबंधक को तत्काल हटाते हुए उनके स्थान पर किसी अन्य कर्मचारी को समिति का प्रभार देने के लिए कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कबीरधाम द्वारा छ.ग. सहकारी अधिनियम के अंतर्गत जांच कराये जाने पर समिति में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गई थी, जिस पर कार्यालय द्वारा संस्था के संचालक मंडल को आरोप पत्र जारी कर शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. राजनांदगांव सिल्हाटी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही कुरूवा के प्रभारी समिति प्रबंधक को धान उपार्जन केन्दों में निधारित माप दण्ड अनुसार स्टेकिग कार्य पूरा नहीं कराने, प्रयाप्त मात्रा में डनेज की व्यवस्था, बारदानों का सूरक्षित रख-रखाव और हमालों को समयाधि में मजदूरी भुगतान नहीं कराने धान उपार्जन नीति व शासन के दिशा निर्देशों का घोर अवहेलना किये जाने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके पहले भी उनके द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ का जवाब असंतोष जनक पाया गया। इसके कारण कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा कुरूवा के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन कार्यवाही की गई।



