कवर्धा – ब्रेकिंग न्यूज
होली की खुमारी में कबीरधाम कलेक्टर सिविल सेवा आचरण एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते दिखें

बंगले के अमर्यादित नागिन डांस पर क्या निर्वाचन आयोग अपने संज्ञान लेगें ?

कवर्धा आयें दिन सुर्खियों में रहने की आदी हैं राज्य के तेज तर्रार उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा का शान बढ़ाया है लिहाजा कवर्धा भारत वर्ष में सुर्खियां बटोर रही है तो वहीं उपमुख्यमंत्री के शान में दाग कुछ अफसर ये समझ बैठे उन्हें संरक्षण मंत्री जी कर रहे हैं लिहाजा होली की खुमारी में इस कदर सोमरस का उपयोग कर बैठे और आचरण उस कदर प्रदर्शन किया जैसे शहर के गलियों में कुछ बेवड़े करते दिखाई देते हैं! वैसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न नियम कर्मचारी अधिकारी के अधिकार और आचरण प्रदर्शन करने का स्वतंत्रता प्रदान करती है! पर मर्यादित एवं संयमित जीवन जीने के लिए भी बाध्य करती है पर प्रशासन के मुखिया जो आचरण करने का पालन कराने वाले हैं वहीं अगर इस नियम के अलावा राज्य और देश में आदर्श आचार संहिता का भी खुले आम उल्लंघन करते दिखाई दें रहें हैं तो मात्र इन जैसे कदाचरण करने वाले बेलगाम अफसर को सरकार ही लगाम लगा सकती है अब उम्मीद है राज्य के तेज तर्रार उपमुख्यमंत्री का शहर में कमान सम्हालने वाले बिगड़ैल को सुधार करते हैं या संरक्षण करते हैं ये वक्त तय करेंगी! फिर हाल होली की खुमारी सोमरस से जिला के मुखिया का नागिन डांस जरुर आप देखें और तय करें मर्यादा किस हद तक गिराता है अंगुरी की बेटी और कहती है ,आपका क्या होगा जनाबे आली ?

Spread the love

You missed