नीट परीक्षा में सफलता पर अवीन कुमार ठाकुर का सम्मान, शिक्षक फेडरेशन ने दी शुभकामनाएँ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

नीट परीक्षा में सफलता पर अवीन कुमार ठाकुर का सम्मान, शिक्षक फेडरेशन ने दी शुभकामनाएँ**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा**छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर के निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र अवीन कुमार ठाकुर के नीट परीक्षा में सफल होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने अवीन कुमार ठाकुर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं अनुशासन से प्राप्त यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि अवीन कुमार भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर परिवार, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर जिला संयोजक राजेन्द्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, प्रकाश चौबे बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू कुर्रे, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, संजय साहू, सरजू नेताम, हितेंद्र सोम, शंकरलाल पाली, झुमुक बंछोर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




