कवर्धादुर्ग

जिले के किसान चौतरफा मार झेलने को मजबूर — रवि चंद्रवंशी

जिले के किसान चौतरफा मार झेलने को मजबूर — रवि चंद्रवंशी

कोरोना की लड़ाई सरकार बहुत अच्छे से लड रही है, परंतु थोड़ा सा समय निकालकर किसान भाइयो की समस्या भी दूर करे छत्तीसगढ़ सरकार

19/02/2020 को काटे गए टोकन पर धान खरीदी आज तक नही हुई

दुसरी तरफ बारिश से चनें व गेहूँ की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो चुका है

कोरोना से तो सभी नागरिक परेशान है ही परंतु किसान अपने गन्ने की फसल भी नही बेच पाएंगे, कोरोना से निपटते तक गर्मी पूरी तरह से हावि हो चुका होगा

शक्कर कारखना मे बेचे गए किसानो को पिछले दो महीनों का भुगतान भी नही किया जा रहा है

कवर्धा,,छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा पडरिया के ब्लॉक अध्यक्ष व जनपद सदस्य प्र. रवि चंद्रवंशी ने बताया कि 19 फरवरी को काटे गए टोकन पर धान खरीदी अभी तक नही हुई है, जबकि 20 तारिक वालो का खरीद लिया गया है ये किसानो के साथ अन्याय हैं,खरीदी केंद्रों पर आज भी किसानो के धान खुले आसमान के नीचे पड़े है जिससे हर सफ्ताह होने वाली बारिश से धान वही उगने लगे हैं।। गन्ना किसानो को उनके बेचे गए गन्ने का भुगतान भी जल्द से जल्द करने की मांग शासन प्रशासन से की है ताकि इस संकट काल में किसान भाइयो की तक़लीफ कुछ कम हो सके

सरकार से हमारी मांग है कि किसान भाइयो को इस संकट काल में आस्वस्त करने के लिए एक आदेश जारी करे की समस्त टोकन धारी किसान भाइयो का धान कोरोना संकट काल के बाद खरीदा जाएगा व साथ ही गन्ना किसानों के लिए भी आदेश जारी हो ताकि किसान भाइ सुख शांति से घर पर रहते हुए कोरोना से लड सके

रवि चंद्रवंशी द्वारा कोरोना वायरस के इस संकट काल में किसान भाइयो, आम जनता से अपील किया गया कि आप सभी सरकार के आदेशों का शत प्रतिशत पालन करे, व अपने घर पर ही रहे।। हमारी सावधानी ही हमारी सुरक्षा है

Spread the love

Related Articles

Back to top button