कवर्धा

आबकारी और पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला,ग्रोमीणों ने लाठी डंडे लेकरअफसरों एवं महिला कर्मचारीयों को दौड़ा दौड़ा पीटा

कवर्धा आबकारी और पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला,ग्रोमीणों ने लाठी डंडे लेकरअफसरों एवं महिला कर्मचारीयों को दौड़ा दौड़ा पीटा गया शासकीय वाहनों को भी तोड़ फोड़ किया गया   देखिए वीडियो

 आज दिनांक तक कोई भी अपराधी नहीं पकड़ा गया है,

आपराधी खुलेआम घूम रहे है,

ज़िला आबकारी अधिकारी नये वर्ष मनाने अपने घर चले गए,

क्या आबकारी मंत्री श्री लखमा जी  इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को शजा दिलायेंगे?

कवर्धा,,,। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नक्सल प्रभावित सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र के भेंड्रा नवागांव में गुरुवार को आबकारी और पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ। ग्रामीणों ने लाठी- डंडे लेकर अफसरों को दौड़ा- दाैड़ाकर पीटा है। हमला उस वक्त हुआ, जब टीम कार्रवाई कर लौट रही थी। खास बात यह है कि, हमला करने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हमला होने पर आबकारी और पुलिस की टीम किसी तरह जान बचाकर जंगल की ओर भागी। अफसरों से मारपीट के बाद ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि आबकारी अफसरों को सूचना थी कि, भेंड्रा नवागांव में केरपानी नदी किनारे भट्ठियों में महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर आबकारी उपनिरीक्षक योगेश सोनी समेत 11 अन्य सिपाही सिंघनपुरी थाने पहुंचे। चूंकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए थाने से एक हेड कांस्टेबल और 4 सीएएफ के जवानों को साथ लेकर कार्रवाई करने भेंड्रा नवागांव पहुंचे थे। गांव पहुंची टीम ने पाया कि केरपानी नदी किनारे  महुआ शराब ग्रामीण द्वारा बनाई जा रही थी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button