१. *वन अग्नि से निपटने के लिए तैयार वन विभाग*: कवर्धा में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित २. *वनों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें*: कवर्धा वन मंडल में वन अग्नि रोकथाम और प्रबंधन पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
१. *वन अग्नि से निपटने के लिए तैयार वन विभाग*: कवर्धा में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
२. *वनों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें*: कवर्धा वन मंडल में वन अग्नि रोकथाम और प्रबंधन पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न
वन मंडल कवर्धा अंतर्गत आज दिनांक 01.02.2025 को काष्ठागार कवर्धा नीलाम हाल में वनों में अग्नि की रोकथाम और प्रबंधन के संबंध में ‘‘फॉरेस्ट फायर सीजन 2025‘‘ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने बताया कि विगत 3 वर्षों के दर्ज प्रकरणों के डेटाबेस के आधार पर संवेदनशील तथा अति संवेदनशील क्षेत्र की पहचान कर बनाए गए मैप के आधार पर भावी रणनीति तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि कवर्धा वन मंडल के अंतर्गत वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में अग्नि घटनाओं में काफी कमी आई है जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय वनक्षेत्र में 66 प्रतिशत कमी एवं अभ्यारण्य वनक्षेत्र में 75 प्रतिशत कमी दर्ज की गयी है।
इस वर्ष 2025 में न्यूनतम स्तर पर ले जाने हेतु संसाधनों के समुचित उपयोग और ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता के प्रयासों के माध्यम से अग्नि प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही की जावेगी। वन विकास निगम के प्रबंधक श्री पीतांबर साहू द्वारा भी क्षेत्रीय और वन विकास निगम के अमले द्वारा संयुक्त रूप से वनों में अग्नि के नियंत्रण एवं प्रबंधन किए जाने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में श्री शशि कुमार, वनमंडलाधिकारी कवर्धा, श्री सुमेध संजय सुरवाड़े प्रशिक्षु भा.व.से. अधिकारी, श्री पीतांबर साहू, प्रबंधक, वन विकास निगम कवर्धा, श्री आशीष आर्या, उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा, श्री अनिल साहू, उप वनमंडलाधिकारी, स.लोहारा, श्री सुयशधर दीवान, उप वनमंडलाधिकारी, पंडरिया, श्री अंकित कुमार पाण्डेय अधीक्षक भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा, कवर्धा वनमंडल एवं वन विकास निगम के समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, संवेदनशील तथा अति संवेदनशील क्षेत्र के समस्त उप वनक्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक, वनमंडल कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी, वन प्रबंधन समिति के प्रबंधक, सदस्य एवं अन्य क्षेत्रीय कर्मी उपस्थित रहे
१. *वन अग्नि से निपटने के लिए तैयार वन विभाग*: कवर्धा में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
२. *वनों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें*: कवर्धा वन मंडल में वन अग्नि रोकथाम और प्रबंधन पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न




